Son Of Sardaar 2 में न होने पर छलका संजय दत्त का दर्द? बोले- इसे हम एकसाथ करते...

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Jul 2025 3:49 PM

विज्ञापन

Sanjay Dutt on Son Of Sardaar 2

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस बीच एक्टर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर बधाई दी और एक नोट भी लिखा, जिसके बाद फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि 'फिल्म में बाबा को होना था'.

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर में अजय देवगन का एक्शन और कॉमिक अंदाज देखने को मिला, जो फैंस को खूब पसंद आया. इस मौके पर संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पर अजय को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने एक नोट लिखा, जिसे पढ़कर फैंस भावुक हो गए हैं और कह रहे हैं कि ‘बाबा को होना चाहिए था’.

संजय दत्त ने अजय देवगन को दी बधाई

संजय दत्त ने अजय देवगन की फिल्म का दूजा ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सन ऑफ सरदार 2 के लिए आपको बधाई राजू, अगर इसे हम साथ करते तो और भी मजा आता.”

अब इस पोस्ट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और कई लोगों का कहना है कि बाबा को इस फिल्म में होना चाहिए था. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘बिना संजू बाबा के सब बेकार है.’ दूसरे ने लिखा, ‘आपके बिना फिल्म अधूरी है’.

पहले पार्ट में चमकी थी अजय-संजय की जोड़ी

साल 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ में अजय और संजय की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. उस फिल्म में दोनों आमने-सामने थे और कहानी में दमदार एक्शन और रोमांस था. इस बार संजय दत्त की जगह फिल्म में अभिनेता रवि किशन ने ली है.

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में…

इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल और विंदु दारा सिंह भी नजर आएंग. फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं और इसे 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़े: Saiyaara: अहान-अनीत के मिलन से इमोशनल हुए निर्देशक मोहित सूरी, BTS वीडियो में छलके आंसू

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola