Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सबसे बेहतरीन अहसास
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Aug 2025 11:20 AM
Mrunal Thakur on fans reaction to Son Of Sardaar 2
Son Of Sardaar 2: अजय देवगन फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब तेज हुई है. फिल्म ने चार दिन में 25 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है. इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने दर्शकों से मिल रहे प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.
Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म के सीक्वल में कई नये स्टारकास्ट नजर आए, जिसे लेकर दर्शकों ने उत्सुकता दिखाई थी. मूवी में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, विंदू दारा सिंह ने अहम किरदार निभाया. फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अब ये बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही है. फिल्म ने चार दिन में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. अब एक्ट्रेस ने फिल्म को मिल रहे प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सन ऑफ सरदार 2 को दर्शकों से मिल रहे प्यार पर मृणाल ठाकुर ने कही ये बात
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सन ऑफ सरदार 2 को देखते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, SOS 2 का मिडनाइट शो देखते वक्त तालियों और सीटियां सुनने को मिली. ये सबसे बेहतरीन अहसास था. पैकअप के बाद वाला सीन. सन ऑफ सरदार 2 ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 7.25 करोड़, तीसरे दिन 9.64, चौथे दिन 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि चौथे दिन वाली कमाई अभी और बढ़ेगी. फिल्म का नेट कलेक्शन 25.2 करोड़ रुपये हो गया है.

सन ऑफ सरदार 2 की कहानी
सन ऑफ सरदार 2 की कहानी जस्सी रंधावा की कहानी है. जस्सी अपनी पत्नी को दोबारा से पाने के लिए स्कॉटलैंड जाता है. हालांकि उसकी पत्नी कहती है वह अब उससे प्यार नहीं करती और उससे तलाक लेना चाहती है. इस दौरान जस्सी की मुलाकात राबिया से होती है. राबिया से उसकी दोस्ती होती है. इस दौरान जस्सी एक नयी मुसीबत में फंस जाता है. वह माफिया के परिवार की बीच फंस जाता है. वह एक पाकिस्तानी लड़की का पिता बनता है, जिसकी शादी एक भारतीय से होने वाली होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










