Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

Updated:
विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Worldwide Collection

Son of Sardaar 2 Worldwide Collection

Son of Sardaar 2 Shooting Locations: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अजय एक बार फिर जस्सी के रोल में लौटे हैं और इस बार उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं. विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग कहां हुई है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Shooting Locations: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुती है. अजय-जस्सी के रूप में वापस लौट आए है और उनके साथ इस बार मृणाल ठाकुर दिख रही है. विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित मूवी में संजय मिश्रा, रवि किशन, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह और दिवंगत मुकुल देव ने भी काम किया हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन आ रहा है. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग कहां-कहां हुई है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग कहां- कहां हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2′ की शूटिंग लंदन में हुई है. शूटिंग को लेकर पिछले साल अजय देवगन ने अरपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त का एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि सीक्वल की शूटिंग लंदन में शुरू हुई हो गई है. इसके अलावा मूवी की शूटिंग एडिनबर्ग और चंडीगढ़ में भी हुई है. ब्रिटेन में शूटिंग पूरी करने के बाद मूवी की शूटिंग पंजाब में भी की गई है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ में ये एक्ट्रेस बनी अजय देवगन की पत्नी

फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नीरू बाजवा नजर आई है. फिल्म में उनका किरदार कैमियो का है. एक इंटरव्यू में अपने कैमियो को लेकर कहा, “मैंने ये खास कैमियो सिर्फ उनके लिए अपने प्यार और अजय देवगन जी के प्रति सम्मान की वजह से किया. उन्होंने एक एंटरटेनिंग पंजाबी स्टाइल कॉमेडी और मस्ती से भरपूर फिल्म पूरे देश और दुनिया के दर्शकों के लिए लेकर आए हैं. मैं खुद पंजाबी सिनेमा की शुरुआत से हिस्सा रही हूं, इसलिए ये देखना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि पंजाबी टैलेंट और कंटेंट आज पूरी दुनिया में नेशनल ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है.”

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola