Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jul 2025 9:45 AM

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Worldwide Collection

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की खूब चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हो रही है. सैयारा की आंधी में फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ कल यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म में एक बार फिर से अजय, जस्सी के किरदार में दिखेंगे, जिसके सामने स्कॉटलैंड में नयी चुनौतियां है. मूवी में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी फनी था और ऐसे कई पंचलाइन थे जो दर्शकों को पसंद आए थे. ऐसे में सवाल उठता है कि सैयारा के आंधी में सन ऑफ सरदार 2 पहले दिन कितने करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ पहले दिन होगी हिट या फ्लॉप?

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ अकेले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो रही. फिल्म को कड़ी टक्कर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ देगी, जो 1 अगस्त को ही सिनेमाघरों में आ रही है. इसके अलावा इस समय थिएटर्स में अहान पांडे और अनीत पड्डा के सैयारा का क्रेज छाया हुआ है. ऐसे में सन ऑफ सरदार 2 के लिए पहले दिन कमाई करना आसान नहीं होगा. कोईमोई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मूवी पहले दिन 9-11 करोड़ रुपये के बीच में कमाई कर सकती है. जबकि पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 6.25- 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.

क्या सन ऑफ सरदार 2 रेड 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर सन ऑफ सरदार जब साल 2012 में रिलीज हुई थी, तब इसने ओपनिंग डे पर 10.72 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, इस साल एक्टर की फिल्म रेड 2 भी थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में वाणी कपूर और रितेश देशमुख ने भी अहम किरदार निभाया था. ऐसे में अगर सन ऑफ सरदार 2 की कमाई 9-11 करोड़ या 6.25- 6.75 करोड़ रुपये रही, तो ये रेड 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड इन 5 फिल्मों को पछाड़ा, लिस्ट में अजय, ऋतिक-आमिर की मूवीज शामिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola