ePaper

Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, टॉप 5 ओपनर में बना पाएगी जगह

Updated at : 08 Jul 2025 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Son Of Sardaar 2 Box Office

सन ऑफ सरदार 2 का 23वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1:अजय देवगन, नीरू बाजवा और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. कॉमेडी एंटरटेनर 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आइये जानते हैं ये ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है और क्या ये सिंघम स्टार के टॉप 5 ओपनर में शामिल हो पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: रेड 2 की सफलता के बाद, अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. अपकमिंग कॉमेडी एंटरटेनर 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. उम्मीद है कि यह पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग लेगी और टोटल धमाल को लिस्ट से बाहर कर सिंघम एक्टर की टॉप 5 ओपनर में आसानी से शामिल हो जाएगी, लेकिन क्या यह आगे बढ़कर उनकी टॉप 3 ओपनर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी… आइये जानते हैं.

‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन की टॉप 5 बॉक्स ऑफिस ओपनर्स में शामिल होगी या नहीं

सन ऑफ सरदार 2 एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें अजय देवगन जस्सी के रूप में वापसी करते हैं. मूवी में नीरू बाजवा, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, रवि किशन, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, शरत सक्सेना और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकारों की टोली है. हालांकि मूवी किसी फेस्टिवल में नहीं बल्कि नॉर्मल डेज में रिलीज हो रही है. कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो अब तक, यह फिल्म 15 करोड़ या उससे अधिक की ओपनिंग करने की स्थिति में है. इसलिए आसानी से टोटल धमाल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. यह उम्मीद भी है कि यह रेड 2 से आगे निकलेगी.

सन ऑफ सरदार ने कमाए थे इतने करोड़

सन ऑफ सरदार सीक्वल एक अपकमिंग हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्शन का तड़का है. पिछली फिल्म साल 2012 में शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ से टकराई थी, लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आने वाली सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त बज है. कॉमेडी एंटरटेनर के टीजर को काफी पसंद किया गया था.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की टॉप 5 ओपनर

  • सिंघम अगेन – 43.70 करोड़
  • गोलमाल अगेन – 30.14 करोड़
  • सिंघम रिटर्न्स – 32 करोड़
  • रेड 2 – 19.71 करोड़
  • टोटल धमाल – 16.5 करोड़

यह भी पढ़ें- Kannappa Box Office Collection Day 9: कछुए की चाल से कन्नप्पा ने 9वें दिन कमाए इतने रुपये, आंकड़े चौंका देगी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola