Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? ओपनिंग पर ट्रेड एनालिस्ट का खुलासा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Jun 2025 8:25 AM
Sitaare Zameen Par Digital Release
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' आज रिलीज हो गई. ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स की राय से जानिए फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होने वाला है.
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आज 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘तारे जमीन पर’ के इस सीक्वल को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. मेकर्स ने प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर होनी बाकी है.
गौरतलब है कि आमिर खान की पिछली दो फिल्में – ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी थीं. ऐसे में सितारे जमीन पर को आमिर की करियर-रिवाइवल फिल्म के रूप में देखा जा रहा है. अब फिल्म ओपनिंग में पास होगी या फेल, इसका खुलासा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कर दिया है. आइए बताते हैं सबकुछ.
सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के ओपनिंग डे को लेकर कहा कि यह धीरे शुरुआत करेगी और आगे की कमाई पूरी तरह वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर होगी. उन्होंने अनुमान जताया कि फिल्म पहले दिन करीब 7.5 से 8 करोड़ रुपये कमा सकती है.
एडवांस बुकिंग से शानदार प्रदर्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज से पहले फिल्म ने 11,5344 टिकटों की बिक्री की है, जो कि हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के लिए कुल 9,542 शोज पर आधारित है. इससे 3.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है, जबकि ब्लॉक सीटों को मिलाकर एडवांस कमाई 6.88 करोड़ पहुंच गई है.
फिल्म की कहानी और कास्ट
‘सितारे जमीन पर’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें आमिर खान एक स्पोर्ट्स टीचर की भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं और 10 स्पेशल चाइल्ड कलाकारों को फिल्म में पेश किया गया है. फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










