Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा दम? करोड़ों में भी नहीं पहुंची कमाई

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Jun 2025 1:32 PM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Digital Release

Sitaare Zameen Par Advance Booking Day 1: आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' की आज बुधवार से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में आइए एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Advance Booking Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ फाइनली 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शकों में इसका क्रेज देखने लायक है. अब तो फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी भी मिल गई है. साथ ही आज गुरुवार से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. शुरूआती कमाई तो काफी ढीली नजर आ रही है. हालांकि, शाम तक इनमें अच्छा-खासा बदलाव जरूर हो सकता है. ऐसे में आइए एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

सितारे जमीन पर एडवांस बुकिंग कलेक्शन

‘सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग गुरुवार, 18 जून से शुरू हो चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग बुधवार दिन 1 बजे तक 1377 शोज के लिए कुल 5432 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 11.48 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने करीब 49.85 लाख रुपये की कमाई की है. हालांकि, पुरे दिन की कमाई के बाद इन आंकड़ों में इजाफा दर्ज किया जा सकता है.

बता दें कि इस फिल्म से 3 साल बाद आमिर खान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. ऐसे में अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल नहीं करती है तो इसका असर इसकी ओपनिंग डे कलेक्शन पर पड़ सकता है.

फिल्म की रिलीज और बजट

सितारे जमीन पर फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना की ओर से किया गया है, जो कि स्पैनिश फिल्म ‘Champions’ का ऑफिशियल रीमेक है. फिल्म में आमिर खान, जिनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा 10 दिव्यांग कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं. 80 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 20 जून को देशभर के 3000+ स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़े: Sunjay Kapur की मौत के बाद वायरल हुआ पत्नी प्रिया सचदेवा का पोस्ट, बोलीं- पागलपन से भर गया है…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola