Sikandar के बॉक्स ऑफिस असफलता पर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने महीनों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- ठीक से प्रस्तुत नहीं कर पाया

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Aug 2025 6:59 PM

विज्ञापन

AR Murugadoss on Sikandar Box Office Failure

Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की असफलता पर निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, “कहानी भावुक थी, लेकिन उसे ठीक से पेश करने में कमी रह गई.” जानें पूरी वजह

विज्ञापन

AR Murugadoss on Sikandar Box Office Failure: सलमान खान की 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म “सिकंदर” को लेकर फैंस में भारी उत्साह था, खासकर क्योंकि यह फिल्म उनकी पिछली फ्लॉप फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” के बाद उनकी वापसी मानी जा रही थी. लेकिन बड़े बजट और हाई-प्रमोशन के बावजूद फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही.

अब फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस ने वलाइपेचु वॉयस को दिए गए एक इंटरव्यू में फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की है और पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली है.

ए.आर. मुरुगादॉस ने ‘सिकंदर’ की असफलता पर क्या कहा?

ए.आर. मुरुगादॉस ने कहा, “दरअसल, मूल कहानी बेहद भावुक है. यह एक ऐसे राजा की कहानी है जो अपनी पत्नी को ठीक से समझ नहीं पाता. हम सब ऐसे ही होते हैं कि चाहे वह अपनी मां के साथ हो, दोस्त के साथ हो या पत्नी के साथ, हम अक्सर रिश्तों की कद्र नहीं करते. जब कोई हमें हमेशा के लिए छोड़ जाता है, तभी हमें गलती का एहसास होता है.”

उन्होंने आगे कहा, “फिल्म में, जब राजा अपनी पत्नी को खो देता है, तो उसके अंग तीन अलग-अलग लोगों को दान कर दिए जाते हैं. फिर वह उन्हें ढूंढता है, उन चीजों को पूरा करने की कोशिश करता है जो वह उसके लिए नहीं कर सका. इस प्रक्रिया में, वह एक पूरे गांव से दोस्ती कर लेता है. कहानी भावुक थी, लेकिन मैं इसे ठीक से प्रस्तुत नहीं कर पाया.”

‘गजनी’ क्यों चली और ‘सिकंदर’ क्यों नहीं?

मुरुगादॉस ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ की तुलना में कहा, “गजनी एक रीमेक थी. मैंने पहले से उस कहानी पर काम किया था, मुझे फॉर्मूला पता था. लेकिन ‘सिकंदर’ एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट थी और उस पर मेरा कंट्रोल वैसा नहीं रहा.”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह भविष्य में हिंदी सिनेमा से दूरी नहीं बनाना चाहते, लेकिन वह तभी काम करेंगे जब उन्हें रचनात्मक आजादी और कम्फर्ट जोन मिलेगा.

यह भी पढ़े: Border 2 Release Date: सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट पोस्टपोन करने पर किया खुलसा, कहा- कुछ भी हो सकता…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola