Shefali Jariwala Death Reason: हार्ट-अटैक या एंटी-एजिंग नहीं, इस वजह से हुई 'कांटा लगा गर्ल' की अचानक मौत, जानकर लगेगा झटका

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jun 2025 9:18 AM

विज्ञापन

Shefali Jariwala Real Death Reason

Shefali Jariwala Real Death Reason: कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया. इस खबर के बाद पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में है. अब पुलिस की रिपोर्ट में उनकी मौत की असली वजह का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Real Death Reason: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा’ गाने से जबरदस्त पहचान मिली थी, का शुक्रवार रात मुंबई में अचानक निधन हो गया. उनकी उम्र मात्र 42 साल थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शेफाली घर पर बेहोश पाई गईं और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हालांकि, पहले खबर थी कि उनकी मौत हार्ट-अटैक से हुई और फिर बाद में पता चला की वह एंटी एजिंग की ट्रीटमेंट करवा रही थीं, जो उनकी मौत के पीछे की वजह हो सकती है. हालांकि, अब मुंबई पुलिस ने इन दोनों से अलग एक कारण बताया है, जिससे शेफाली की अचानक मोटर हो गई.

कैसे हुई शेफाली जरीवाला की अचानक मौत?

पुलिस की ओर से दर्ज शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली का बीपी अचानक गिर गया था, जो मौत का संभावित कारण बताया गया है. अंबोली पुलिस ने पुष्टि की है कि उनके फ्लैट से ग्लूटाथियोन और विटामिन युक्त स्किन टैबलेट्स बरामद की गईं, लेकिन परिवार ने किसी भी गड़बड़ी की आशंका को नकार दिया है.

व्रत की वजह से हुईं थी बेहोश

शेफाली ने उसी दिन सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था. उनके पति पराग त्यागी ने बयान में बताया कि पूजा के बाद घर का खाना खाने के बाद शेफाली बेहोश हो गई थीं. उन्हें तत्काल बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़े: Paras Chhabra Prediction: पारस छाबड़ा ने 10 महीने पहले की थी शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी? वायरल वीडियो में दिखा सच

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola