Shahrukh Khan Birthday: करोड़ों के मालिक किंग खान को पहली फिल्म के लिए मिले बस इतने हजार, दोस्त ने झूठ बोलकर दिलाया मौका

Updated at : 02 Nov 2025 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday

Shahrukh Khan Birthday

Shahrukh Khan Birthday: आज शाहरुख खान का नाम दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से लिया जाता है. हालांकि उनका यह करियर आसान नहीं था. किंग खान का नाम हासिल करने में उन्होंने बहुत संघर्ष किया था. इसी बीच उनके दोस्त विवेक वासवानी ने उनकी पहली फिल्म और पहली फीस को लेकर खुलासा किया है.

विज्ञापन

Shahrukh Khan Birthday: आज यानी 2 नवंबर 2025 को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है. शाहरुख खान दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वे मुंबई की गलियों में अपने सपनों को सच करने के लिए संघर्ष कर रहे थे. हाल ही में उनके दोस्त और निर्माता विवेक वासवानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और अपनी पहली साइन की हुई फिल्म के लिए कितनी फीस ली थी.

हेमा मालिनी से हुई थी पहली मुलाकात

विवेक वासवानी ने रेडियो नशा से बातचीत में बताया कि उस दौर में शाहरुख मुंबई में नए आए थे और उनके साथ ही रहते थे. एक दिन अचानक हेमा मालिनी का फोन आया, जो अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘दिल आशना है’ के लिए नए एक्टर की तलाश में थी. विवेक और शाहरुख, दोनों उनसे मिलने पहुंचे. जब वह घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक शख्स अखबार के पीछे छिपा बैठा है. कुछ ही देर में उसने अखबार नीचे किया और दोनों चौंक गए क्योंकि वो धर्मेंद्र थे. 

इसके बाद हेमा मालिनी आईं और उन्होंने शाहरुख को देखकर साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह लीड हीरो की तरह दिखते हैं. लेकिन विवेक वासवानी ने तुरंत जवाब दिया कि “राकेश रोशन और रमेश सिप्पी ने भी इन्हें साइन किया है.” असल में, यह एक सफेद झूठ था जो विवेक ने सिर्फ शाहरुख को मौका दिलाने के लिए बोला था.

मिली सिर्फ 50,000 रुपये की फीस

कुछ देर बातचीत के बाद हेमा मालिनी को शाहरुख का आत्मविश्वास और जोश पसंद आया और उन्होंने फिल्म के लिए उन्हें कास्ट कर लिया. इसके लिए उन्हें 50,000 फीस दी गई, जो उस समय एक एक्टर के लिए बड़ी बात थी. इस फिल्म में जीतेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया और अमृता सिंह जैसे बड़े कलाकार भी थे. हालांकि ‘दिल आशना है’ शाहरुख की पहली साइन की हुई फिल्म थी, लेकिन इसके पहले शूटिंग ‘किंग अंकल’ की शुरू हुई और सबसे पहले फिल्म ‘दीवाना’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ‘दीवाना’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और शाहरुख रातोंरात स्टार बन गए.

ये भी पढ़ें: Naagzilla Movie: इच्छाधारी नाग बन कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘नागजिला’ की शूटिंग, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नेहल और बसीर अली के बाद प्रणित मोरे शो से होंगे बाहर? वोटिंग नहीं, ये है घर से बेघर होने की वजह

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola