Bigg Boss 19: नेहल और बसीर अली के बाद प्रणित मोरे शो से होंगे बाहर? वोटिंग नहीं, ये है घर से बेघर होने की वजह
Published by : Shreya Sharma Updated At : 01 Nov 2025 3:03 PM
घर से बेघर होंगे प्रणीत मोरे?
Bigg Boss 19 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. शो के कॉमेडियन और कैप्टन प्रणित मोरे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की सलाह पर अब उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है.
Bigg Boss 19: हर हफ्ते सभी दर्शकों को वीकेंड का वार का इंतजार रहता है. सभी यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार घर से बेघर कौन होगा. पिछले बार नेहल और बसीर के एलिमिनेशन के बाद सभी बहुत हैरान हो गए थे, क्योंकि यह डबल एविक्शन सभी के लिए बहुत बड़ा झटका था. हालांकि इस बार कॉमेडियन प्रणित मोरे की घर से बेघर होने की बात सामने आ रही है. लेकिन यह वोटिंग के आधार पर नहीं है, उनके बाहर होने की वजह उनकी हेल्थ बताई जा रही है.
प्रणित की हुई तबीयत खराब
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रणित की तबीयत शूटिंग के समय अचानक बिगड़ गई. Deccan Chronicle की एक रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी और चक्कर आने की शिकायत हुई. इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया और उन्हें ऑन-सेट फर्स्ट एड दिया गया. हालांकि, हालत में सुधार न होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. शो के मेकर्स ने पहले सोचा कि उन्हें कुछ दिनों के लिए सीक्रेट रूम में रखा जाए ताकि ठीक होने के बाद वह शो में वापसी कर सकें, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर और स्वास्थ्य स्थिति ठीक न होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया.
प्रणित के लिए फैंस ने की दुआएं
प्रणित मोरे की बेघर होने की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. प्रणित के फैंस ने ट्विटर पर उनके लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने लिखा कि प्रणित ने अपने मजाकिया अंदाज और ईमानदारी से शो में एक अलग ही माहौल बना देते थे. अब उनके बिना घर खाली-खाली लगेगा. सूत्रों के मुताबिक, प्रणित की तबीयत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें कुछ दिन आराम की जरूरत है. मेकर्स की तरफ से भी कहा गया है कि स्वास्थ्य उनके लिए सबसे जरूरी है. अगर वह जल्द ठीक हो जाते हैं, तो उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में दोबारा शो में लाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










