Saiyaara Box Office Collection Day 3: अहान-अनीत का डेब्यू हिट, तीन दिन में कितना पहुंचा कलेक्शन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Jul 2025 1:03 PM
सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Box Office Collection Day 3: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' तीसरे दिन 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और बहुत जल्द अपना बजट भी निकालकर एक हिट साबित हो सकती है. ऐसे में जानें क्या रहा तीन दिनों का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Saiyaara Box Office Collection Day 3: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैय्यारा’ 18 जुलाई 2025 को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ओपनिंग डे पर इसने 21 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग में जगह बनाई थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई और अब तीसरे दिन यह अपना बजट निकालने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. ऐसे में आइए अबतक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
तीसरे दिन सैयारा हिट या फ्लॉप?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई रही 24.5 करोड़, जबकि तीसरे दिन यानी आज रविवार को ‘सैयारा’ ने 4.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘सैय्यारा’ का तीन दिन का कुल कलेक्शन अब 50.23 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी शुरूआती हैं और शाम तक इनमें अच्छा खासा उछाल देखने को मिल सकता है.
60 करोड़ी फिल्म के लिए माना जा रहा है कि यह अब अपने बजट के करीब पहुंच चुकी है और हिट बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है. अगर आज भी सैयारा दो दिन के मुकाबले बेहतरीन कमाई करती है तो यह आज ही अपना बजट निकाल लेगी.
सैयारा के बारे में…
फिल्म की खास बात इसका टाइटल ट्रैक रहा, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. दर्शकों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी भी खूब भा रही है. फिल्म के निर्माण का जिम्मा YRF के CEO अक्षय विधानी ने उठाया था. इसकी टक्कर उसी दिन रिलीज हुई एक तेलुगु-कन्नड़ फिल्म से थी, जिसमें कीरीटी रेड्डी, श्रीलीला और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में थे.
यह भी पढ़े: Box Office Report: सैयारा, मालिक या निकिता रॉय? बॉक्स ऑफिस पर किसने लूटी बादशाहत और किसकी हालत हुई पंचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










