Box Office Report: सैयारा, मालिक या निकिता रॉय? बॉक्स ऑफिस पर किसने लूटी बादशाहत और किसकी हालत हुई पंचर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Jul 2025 1:00 PM
Box Office Report
Box Office Report: सिनेमाघरों में तीन फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. पहली सैयारा, दूसरी मालिक और तीसरी निकिता रॉय. इन तीनों फिल्मों में कौन जबरदस्त प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत रहा है और किसकी नैया डूबने की कगार पर है, आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से बताते हैं.
Box Office Report: जून में कई धमाकेदार फिल्मों की एंट्री हुई, जिसे दर्शकों से मिला जुला रिस्पांस मिला. पहली राजकुमार राव की एक्शन-थ्रिलर ‘मालिक’, जिसमें पहली बार एक्टर गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी और तीसरी अहान पांडे-अनीत की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ और सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनैचुरल-थ्रिलर ‘निकिता रॉय’. अब इन तीनों फिल्मों में से कौनसी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और किसकी हालत पंचर हो गई, आइए आपको रिपोर्ट के मुताबिक विस्तार से बताते हैं.
सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर डेब्यू फिल्म पर दर्शक भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का क्रेज जहां सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर देखने को मिल रहा है. तो वहीं, सिनेमाघरों में भी इस 60 करोड़ी फिल्म ने दमदार प्रदर्शन किया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा ने शनिवार को फिल्म ने 24.5 करोड़ का कारोबार किया और यह आंकड़ा ओपनिंग डे (21 करोड़) के मुकाबले अधिक है. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 48.09 करोड़ पहुंच गया है.
मालिक की हालत टाइट
राजकुमार राव को गैंगस्टर लुक में एक्शन करते देखने के लिए जहां फैंस की एक्ससाइटमेंट सातवें आसमान पर थी. तो वहीं, फिल्म के रिलीज होते ही इसकी चमक फीकी पड़ गई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मालिक ने शनिवार को महज 0.06 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका अबतक का कारोबार 22.78 करोड़ का हुआ है.
निकिता रॉय ने बटोरे चिल्लर
सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग (0.22 करोड़) में ही चिल्लर बटोरे थे. वहीं, sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 0.24 करोड़ की कमाई की, जो की उम्मीद के मुताबिक बेहद कम है और साफ है कि यह रिलीज होते ही डिजास्टर साबित हो चुकी है.
कौन बना राजा और किसकी हालत पस्त?
Sacnilk की रिपोर्ट से जाहिर है कि अहान पांडे बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं और बाकी की फिल्मों को पटखनी दे चुके हैं. वहीं, मालिक और निकिता रॉय फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच चुके हैं.
यह भी पढ़े: Saiyaara: मधुर भंडारकर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, बोले- एक गेमचेंजर फिल्म…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










