Saiyaara Box Office: 'सैयारा' ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड इन 5 फिल्मों को पछाड़ा, लिस्ट में अजय, ऋतिक-आमिर की मूवीज शामिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jul 2025 12:50 PM

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection Day 17

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म 'सैयारा' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. अभी भी फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म खासकर युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है. ग्लोबली भी मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का क्रेज सोशल मीडिया पर जमकर देखने को मिल रहा है. मूवी में उनकी जोड़ी अनीत पड्डा संग बनी है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है और फिल्म ने 11 दिनों में 249.82 करोड़ रुपये कमा लिए है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित ये फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म का बज बहुत ज्यादा है. वैसे तो मूवी ने अब तक कई सारे रिॉर्ड् तोड़ दिए है, लेकिन आपको हम फिल्म के उन 10 खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो मूवी ने 10 दिन में तोड़ डाले, जो मुमकिन ही नहीं था.

सैयारा ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

सैयारा‘ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आपको उन फिल्मों के बारे में बताते है जिसके सेकेंड वीकेंड कलेक्शन को सैयारा ने पीछे छोड़ दिया है. हालांकि इन मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को सैयारा ने क्रास नहीं किया है. आपको उन मूवीज के बारे में बताते हैं.

फिल्मसेकेंड वीकेंड कलेक्शनवर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन
सैयारा75.50 करोड़373.70 करोड़ (कमाई अभी भी जारी है)
दंगल73.70 करोड़2070.3 करोड़
पठान63.50 करोड़1055 करोड़
संजू62.97 करोड़588.50 करोड़
बजरंगी भाईजान56.10 करोड़922.17 करोड़
केजीएफ 2 (हिंदी)52.49 करोड़ 1215 करोड़

‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड इन फिल्मों को पछाड़ा

वर्ल्डवाइड वाइज अहान पांडे और अनीत पांडे की फिल्म ने 5 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आपको उन मूवीज के बारे में बताते हैं.

फिल्मवर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैयारा373.70 करोड़ रुपये
तान्हाजी371 करोड़ रुपये
फाइटर358.89 करोड़ रुपये
बाजीराव मस्तानी357 करोड़ रुपये
दृश्यम 2342 करोड़ रुपये
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक341.75 करोड़ रुपये

सैयारा का कलेक्शन अभी तक

  • Day 1- 21.5 करोड़
  • Day 2- 26 करोड़
  • Day 3- 35.75 करोड़
  • Day 4- 22.5 करोड़
  • Day 5- 25.00 करोड़
  • Day 5- 25.00 करोड़
  • Day 6- 21.5 करोड़
  • Day 7- 18.75 करोड़
  • Day 8- 18 करोड़
  • Day 9- 26 करोड़
  • Day 10- 31.18 करोड़
  • Day 11- 9.5 करोड़
  • Day 12- 0.16 करोड़

नेट कमाई- 256.91 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola