Rhea Chakraborty Birthday: अनुष्का शर्मा की इस फिल्म के लिए दिया ऑडिशन, लेकिन करना पड़ा रिजेक्शन का सामना

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Jul 2024 6:47 AM

विज्ञापन

Rhea Chakraborty Birthday: रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री की वाह एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए चर्चे में रही. आज वह अपना 32वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं.

विज्ञापन

Rhea Chakraborty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू के बंगाली परिवार में जन्मी रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, एक आर्मी ऑफिसर हैं. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा शायद ही रिया के फैंस को पता होगा कि वह टीवी शोज में भी काम कर चुकी है. दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया की टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से एक कंटेस्टेंट के रूप में की थी. इस कांटेस्ट में वह फर्स्ट रनर अप भी रहीं. एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा कई विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं.

अनुष्का शर्मा की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था

रिया चक्रवर्ती ने एमटीवी के कई टीवी शोज भी होस्ट किए. इसके बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन भी दिया था.  हालांकि, वह इस ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थी. रिया ने इसके बाद कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया लेकिन वह असफल रही, जिसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों की तरफ अपना रुख कर लिया. और साल 2012 में आई तेलुगू फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ में नजर आई.

Also Read Roadies 19: रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरूला के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, गुस्से में एक्ट्रेस बोलीं- आवाज नीचे…

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

‘तुनीगा तुनिगा’ फिल्म को करने के 1 साल बाद ही, उन्हें बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला. दरअसल, रिया ने बॉलीवुड में अपनी फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से कदम रखा. इस फिल्म के बाद उन्होने साल 2014 की चारुदत्त आचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सोनाली केबल’ में काम किया. हालांकि यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए.

किन-किन विवादों में घिरी रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती फिल्मी करियर से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चे में रही हैं. दरअसल, रिया दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी. सुशांत की मौत के बाद रिया ड्रग केस में साल 2020 में गिरफ्तार हो चुकी हैं. यहां तक की उन पर महेश भट्ट के साथ गलत संबंध होने के आरोप भी लग चुके हैं, जिसे साफ करते हुए उन्होंने कहा कि महेश भट्ट उनके लिए उनके पिता समान हैं.

Also Read Rhea Chakraborty ने जेल में 28 दिन कैसे बिताए थे? तीन साल बाद एक्ट्रेस बोली- ये ऐसी चीज है जो आपको पूरी तरह…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola