Roadies 19: रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरूला के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, गुस्से में एक्ट्रेस बोलीं- आवाज नीचे...
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jul 2023 9:54 AM
Roadies 19: गैंग लीडर प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती के बीच तीखी नोकझोंक आम बात है. लेकिन इस बार दोनों में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. जिसके बाद एक्ट्रेस गुस्से में आ गई और उन्हें आवाज नीचे रखने को कहा.
सोनू सूद की ओर से होस्ट किए गए रोडीज के नए सीजन में प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं. हालिया प्रोमो में रिया और प्रिंस नरूला इंदौर में ऑडिशन के दौरान तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं. प्रिंस, जिनकी टीम में पहले से ही 13 प्रतियोगी हैं, वो अपना टॉप 10 कंटेस्टेंट चुनते हैं. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई शुरू होती है. जिसके बाद सोनू सूद इसे खत्म करने के लिए बीच में आते हैं, लेकिन उनका झगड़ा जारी रहता है.
रोडीज 19 अपने मजेदार और रोमांचक एपिसोड के साथ दर्शकों का जबरदस्त एंटरटेनमेंट कर रहा है. इस सीजन में गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती ने रियलिटी शो में गैंग लीडर के रूप में अपना डेब्यू किया है. लड़ाई की शुरुआत ऐसे होती है, जब प्रिंस, को अपने गैंग के लिए टॉप 10 कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा गया. हालांकि, निर्णय लेते समय प्रिंस घबरा गये और साथी गैंग लीडर रिया के साथ युद्ध की स्थिति में आ गये. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा, “इसको तो खुद कुछ नहीं पता.” एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा, ‘आपको हमेशा सबके साथ इतना पर्सनल क्यों होना पड़ता है.. हम खुद को काफी जानते हैं और आपको मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैं खुद को जानती हूं या नहीं.’
https://www.instagram.com/p/CuEDgHovaJM/?hl=en
प्रिंस यहीं नहीं रूके और रिया चक्रवर्ती पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. उन्होंने कहा, ”मैं वही कहूंगा जो मैं चाहता हूं. आपको हर चीज़ को पर्सनल रूप से क्यों लेना है.. मुझे जो करना है करने दो.” शो के होस्ट सोनू सूद ने एपिसोड को आगे बढ़ाने के लिए कहकर दोनों को शांत करने की कोशिश की. हालांकि, दोनों ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया और उनके बीच बहस जारी रही. एक्ट्रेस ने प्रिंस को बाद में कहा दिया कि आप अपनी आवाज नीचे करो. बता दें कि दिल्ली, पुणे और इंदौर के ऑडिशन पहले ही हो चुके हैं और गैंग लीडर ने अपनी टीम के लिए प्रतियोगियों का चयन कर लिया है. जहां गौतम और रिया को अभी 10 प्रतियोगियों का आंकड़ा पूरा करना बाकी है, वहीं प्रिंस की टीम में पहले से ही 13 प्रतियोगी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










