'जाट तो तू है ही…' राणातुंगा नहीं, जाट का रोल करना चाहते थे रणदीप हुड्डा, फिर पिता की एक सलाह से बने विलेन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Apr 2025 9:47 AM
Randeep Hooda in Jaat
Randeep Hooda in Jaat: सनी देओल स्टारर एक्शन ड्रामा 'जाट' में रणदीप हुड्डा विलेन की भूमिका में हैं. फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि, आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्टर इस किरदार को निभाने के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी, बल्कि उन्हें फिल्म में सनी देओल का किरदार निभाना था.
Randeep Hooda in Jaat: रणदीप हुड्डा ने सनी देओल स्टारर ‘जाट’ से बड़े पर्दे पर धांसू कमबैक किया है. हरियाणा के रोहतक से आने वाले रणदीप को फिल्म में एक खतरनाक विलेन राणातुंगा की भूमिका में देख सकते हैं. उनके किरदार को दर्शकों के बीच खूब सरहाया जा रहा है. इस बीच रणदीप हुड्डा ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह फिल्म में सनी देओल के ‘जाट’ वाले किरदार को निभाना चाहते थे न कि विलेन की भूमिका. ऐसे में उनके पिता की एक सलाह ने उन्हें सही राह दिखाई और एक्टर विलेन के रोल के लिए मान गए.
जाट होकर भी जाट नहीं बने रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने जाट में सनी देओल की भूमिका निभाने को लेकर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खुलकर बात की. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें फिल्म का नाम पता चला, तो वह काफी खुशी हुए थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि इसमें वह ‘जाट’ नहीं, राणातुंगा के किरदार में होंगे तो उन्हें काफी तकलीफ हुई. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं जाट होकर भी इसमें जाट का रोल नहीं कर पा रहा हूं. बाद में मैंने फिल्म में मैंने अपने रोल के बारे में काफी सोचा.’
पिता के सुझाव ने बदली राय
रणदीप हुड्डा ने फिर जब इस बारे में अपने पिता से बात की, तो उन्होंने कहा, ‘जाट तो तू है ही.’ पिता की इस बात को सुनने के बाद रणदीप हुड्डा अपने विलेन के किरदार के लिए तैयार हो गए. इसके बाद रणदीप ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें इस बात की खुशी थी कि चलो जाट का रोल सनी देओल निभा रहे हैं.
फिल्म के बारे में
गोपीचंद मलिनेनी की ओर से निर्देशित ‘जाट’ में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्ण्न, सैयामी खेर और जगपति बाबू भी स्टार कास्ट में शामिल हैं. अब फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पुरे हो चुके हैं और फिल्म ने अभी सिर्फ 40 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. यह आंकड़े मेकर्स की उम्मीद के मुताबिक काफी निराशाजनक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










