Jaat Box Office Collection Day 4: ‘जाट’ ने सुस्त कमाई के बावजूद 2025 की 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई
Jaat trending on Netflix
Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल स्टारर ‘जाट’ ने चार दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, यह आंकड़े मेकर्स कर दर्शक के अनुसार बेहद कम है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद फिल्म ने 18 फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इनमें से 9 फिल्में 2025 की शामिल थीं.
Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल की एक्शन-ड्रामा ‘जाट’ 10 अप्रैल को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. फिल्म को सोशल मीडिया पर दमदार रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पीटते नजर आ रही है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह नेगेटिव रोल में. वहीं, अहम किरदारों में रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्ण्न, सैयामी खेर और जगपति बाबू हैं. जबकि, फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले तैयार किया है. इस बीच अब फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और सुस्त कमाई के बाद भी फिल्म ने 2025 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ दिया है. आइए बताते हैं टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
रविवार टेस्ट में पास हुई या फैल?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने 9.62 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे दिन और तीसरे दिन 7 करोड़ और 9.75 करोड़ रुपये कमाए. जबकि, फिल्म ने चौथे दिन 10:10 बजे तक 14.06 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 40.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, इन आंकड़ों में शाम तक बदलाव हो सकता है. फिल्म के यह आंकड़े उम्मीद के मुताबिक, काफी निराशाजनक हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ने में कामयाब हो गई है.
इन फिल्मों के तोड़े लाइफटाइम रिकॉर्ड
| फिल्म का नाम | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| देवा | ₹33.90 करोड़ |
| द डिप्लोमैट | ₹35.90 करोड़ |
| आज़ाद | ₹6.35 करोड़ |
| इमरजेंसी | ₹18.35 करोड़ |
| लवयापा | ₹6.85 करोड़ |
| फतेह | ₹13.35 करोड़ |
| बैडऐस रविकुमार | ₹8.38 करोड़ |
| मेरे हस्बैंड की बीवी | ₹10.31 करोड़ |
| क्रेज़ी | ₹13.99 करोड़ |
अपनी ही फिल्मों को पछाड़ा
जाट ने इसके अलावा ‘गदर 2’ को छोड़कर अपनी 9 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ दिया है. इनमें से एक उनकी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म घायल वन्स अगेन (2015) शामिल है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 35.7 करोड़ रुपये रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










