Ramayana Movie Star Cast Revealed: रणबीर कपूर-साईं पल्लवी की 'रामायण' की स्टारकास्ट फाइनल, जानें कौन बनेगा लक्ष्मण, हनुमान, रावण?

Published by :Sheetal Choubey
Published at :10 Jun 2025 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Ramayana

Ramayana

Ramayana Movie Star Cast Revealed: नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट रिवील हो गई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. ऐसे में जानिए पूरी स्टारकास्ट और उनके किरदारों के नाम.

विज्ञापन

Ramayana Movie Star Cast Revealed: ‘एनिमल’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चे में हैं. डायरेक्टर नीतेश तिवारी की यह पौराणिक फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 600 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बन रही यह फिल्म तकनीक, वीएफएक्स और स्टारकास्ट के मामले में एक अलग स्तर सेट करने जा रही है. इस बीच अब फिल्म की पूरी तर कास्ट से पर्दा उठ चूका है. ऐसे में आइए बताते हैं कि इस फिल्म में कौन क्या बन रहा है.

‘रामायण’ की स्टारकास्ट और उनके किरदार

कलाकारकिरदार
रणबीर कपूरभगवान राम
साईं पल्लवीमाता सीता
यश (KGF फेम)रावण
सनी देओलभगवान हनुमान
रवि दुबेलक्ष्मण
लारा दत्ताकैकेयी
रकुल प्रीत सिंहशूर्पणखा
काजल अग्रवालमंदोदरी
अमिताभ बच्चनजटायु
मोहित रैनाभगवान शिव
विक्रांत मैसीमेघनाद
राम्या कृष्णनमाता कौशल्या
अरुण गोविलविशेष भूमिका (संभावित)
बॉबी देओल (अनकन्फर्म्ड)कुंभकरण

क्या खास होगा इस फिल्म में?

इस पौराणिक फिल्म में इंटरनेशनल लेवल का वीएफएक्स देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने इस फिल्म को तकनीकी तौर पर मार्वल जैसी फिल्मों के मुकाबले खड़ा करने का दावा किया है. वहीं, इसे बड़े पैमाने पर सेट किया गया है, जहां हर किरदार को डीटेलिंग के साथ पेश किया जाएगा. जबकि, रामायण की कहानी को आज के सिनेमाई दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी भी जुड़ सके.

फैंस की उम्मीदें

रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं. वहीं, यश का रावण अवतार और सनी देओल का हनुमान रूप भी दर्शकों के बीच बड़ा क्रेज पैदा कर रहा है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रचेगी.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ 4 दिन में फ्लॉप? कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का भी निकला दम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola