Raid 2 Worldwide Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने रेड मारकर छापे इतने नोट, ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 May 2025 6:47 PM
Raid 2 Box Office collection
Raid 2 Worldwide Box Office Collection: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से ब्लॉकबस्टर रिस्पांस मिल रहा है. यही वजह है कि इसने पांच दिनों में ही 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.
Raid 2 Worldwide Box Office Collection: अजय देवगन वर्तमान में राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित थ्रिलर ड्रामा रेड 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं. साल 2018 में रिलीज हुई रेड की सीक्वल को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. 1 मई को रिलीज हुई मूवी में अजय आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं रितेश देशमुख विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं वाणी सिंघम स्टार की पत्नी के रोल में हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.
रेड 2 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की रेड 2 ने वर्ल्डवाइड 108.65 करोड़ की कमाई की. भारत में 19 करोड़ की ओपनिंग करने वाले इस मूवी ने 80 करोड़ कमाए लिए हैं. सोमवार, मई 05 को रेड 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.10 प्रतिशत थी. मूवी को जाट, केसरी चैप्टर 2, हिट 3 और रेट्रो से कड़ी टक्कर मिल रही है.
तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर कही ये बात
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने रेड को हिट करार दिया. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”#Raid2 ऑफिशियल तौर पर एक हिट है, और महत्वपूर्ण सोमवार ने इसकी पुष्टि की है… एक शानदार वीकेंड के बाद, फिल्म ने 5वें दिन भी मजबूत प्रदर्शन किया, जिससे इसकी वास्तविक सफलता की स्थिति मजबूत हुई. #बॉक्सऑफिस धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है, #जाट, #केसरीचैप्टर2 और अब #Raid2 ने एक महीने के भीतर ही अच्छी कमाई की है. दिलचस्प बात यह है कि तीनों में 1990 के दशक के सुपरस्टार हैं. #सनी देओल, #अक्षय कुमार, और #अजय देवगन, जो उनकी स्थायी अपील की पुष्टि करते हैं.
रेड 2 के बारे में
रेड 2 में अजय ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमेय पटनायक की भूमिका में हैं, जिसमें उनका सामना एक और भ्रष्ट राजनेता रितेश देशमुख से होता है. फिल्म में वाणी कपूर भी हैं, साथ ही सौरभ शुक्ला भी एक विशेष भूमिका में हैं, जो रेड में अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है.
यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU में हैं भर्ती, दुखी पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्राइवर को अचानक झपकी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










