Pralay: धुरंधर 2 के बाद ‘प्रलय’ में जॉम्बी से भिड़ेंगे रणवीर, साउथ की इस एक्ट्रेस संग बनेगी जोड़ी

रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Pralay: रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ में एक जॉम्बी वाली तबाही भरी दुनिया की कहानी दिखाएगी. जय मेहता इसके डायरेक्टर हैं. इसमें कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी.
Pralay: ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अब रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में हैं. उनकी अगली फिल्म ‘प्रलय’ है और इसे लेकर अपडेट आया है. इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर रहे हैं. फिल्म को हंसल मेहता की प्रोडक्शन कंपनी ट्रू स्टोरी फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. रणवीर की कंपनी मां कसम फिल्म्स भी इस प्रोजेक्ट को को-प्रोड्यूस कर रही है. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये रखा गया है.
क्या है ‘प्रलय’ की कहानी?
जय मेहता और विशाल कपूर ने इस फिल्म की कहानी लिखी है, जो एक ऐसी दुनिया पर आधारित है जहां ज़ॉम्बी का कहर छाया हुआ है और सब कुछ तबाह हो चुका है. हंसल मेहता के मुताबिक, यह फिल्म मशहूर राइटर जोसे सारामागो के 1995 के उपन्यास ‘ब्लाइंडनेस’ पर आधारित नहीं है. ‘ब्लाइंडनेस’ की कहानी एक ऐसे शहर की है जहां अचानक लोगों की आंखों की रोशनी चली जाती है. इसके बाद समाज में अफरा-तफरी मच जाती है. हंसल मेहता ने इस बारे में कहा, “यह किसी किताब की कॉपी या उसका एडॉप्शन नहीं है. जय और विशाल कपूर ने बिल्कुल नई और ओरिजिनल कहानी लिखी है. मुझे लगता है कि ‘ब्लाइंडनेस’ जैसी किताब को फिल्म में ढालना आसान नहीं है. मैंने 2008 में बनी उसकी फिल्म भी देखी थी, जो खास अच्छी नहीं लगी. सारामागो या सलमान रुश्दी जैसे लेखक की किताबें पढ़ने में ही ज्यादा असरदार होती हैं, क्योंकि फिल्मों में उनकी असली खूबसूरती कहीं खो जाती है.”
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ और हिंदी फिल्मों में पहचान बना चुकी कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी. वह फिल्म की सेकेंड लीड होंगी और हाल ही में अपनी फिल्म ‘लोका’ की सफलता के बाद चर्चा में हैं.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 17वें दिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कितनी कमाई की? जानिए कुल कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










