क्या सच में प्रभास करने जा रहे शादी? इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, राम चरण ने बताया कौन है लड़की

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jan 2025 11:51 AM

विज्ञापन

Prabhas wedding

साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों प्नी अपकमिंग फिल्म राजा साब को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगी. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के एक ट्वीट के बाद ऐसी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

फिल्म बाहुबली फेम एक्टर प्रभास पिछली बार कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे. फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे. इस समय एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है 45 वर्षीय प्रभास जल्द ही घर बसाने जा रहे हैं. ये चर्चा ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के एक ट्वीट के बाद से होने लगी.

क्या सच में साउथ स्टार प्रभास कर रहे शादी?

दरसअल, राम चरण अपनी फिल्म गेम चेंजर के प्रमोशन के लिए NBK सीजन 4 में गए थे. आंध्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण ने इस शो के होस्ट नंदमुरी बालकृष्ण से बात करते हुए प्रभास की शादी का संकेत दिया. राम चरण ने बताया कि प्रभास आंध्र प्रदेश के गणपवरम की एक लड़की करने वाले हैं. इतना ही नहीं, ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें सिर्फ प्रभास लिखा हुआ है. उसके साथ उन्होंने एक घर और क्रिश्चियन दुल्हन का इमोजी भी शेयर किया है. ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

यूजर्स ने पूछा- लड़की कौन है?

मनोबाला विजयबालन के कमेंट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे नहीं लगता कि यह शादी के बारे में है. एक यूजर ने लिखा, प्रभास वेडिंग सीन शूट कर रहे हैं और ये इसके बारे में ही होगा. एक यूजर ने लिखा, अच्छा क्या प्रभास शादी कर रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, यह कोई प्रमोशनल कंटेंट हो सकता है. एक यूजर ने लिखा, दुल्हन कौन है. एक यूजर ने लिखा, क्या ये कंफर्म हो गया. कई यूजर्स ने तो प्रभास को शादी की बधाई भी दे दी.

प्रभास इस फिल्म में आएंगे नजर

प्रभास की अपकमिंग फिल्म द राजा साब में नजर आएंगे. इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल भी नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में आएगी और इसका बजट करीब 250 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola