हेरा फेरी जोड़ी रियल लाइफ में नहीं हैं दोस्त, Akshay Kumar को कलीग मानते हैं परेश रावल
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Apr 2025 6:57 PM
Akshay Kumar on Paresh Rawal exit from hera pheri 3
Akshay Kumar-Paresh Rawal: अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. जिसमें हेरा फेरी के सभी पार्ट, भूल भूलैया, वेलकम और दे दना दन शामिल है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि इतनी बेहतरीन केमिस्ट्री के बावजूद परेश खिलाड़ी कुमार को अपना दोस्त नहीं मानते हैं.
Akshay Kumar-Paresh Rawal: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी जोड़ी काफी पॉपुलर है. हेरा फेरी के हर पार्ट में दोनों के बीच की जुगलबंदी ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि परेश रावल खिलाड़ी कुमार को अपना दोस्त नहीं मानते हैं. एक इंटरव्यू ने उन्होंने अक्षय को ‘कलीग’ कहा. एक्टर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते ज्यादातर प्रोफेशनल होते हैं.
अक्षय कुमार को दोस्त नहीं मानते हैं परेश रावल
द लल्लनटॉप से बातचीत में परेश रावल ने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में कलीग होते हैं, थिएटर में दोस्त होते हैं, और स्कूल में जिगरी दोस्त होते हैं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार उनके सहकर्मी हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां.” इसका यही मतलब है कि ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी, रियल लाइफ में सिर्फ एक कलीग है और प्रोफेशनल रिश्ता शेयर करते हैं.
कौन हैं परेश रावल के दोस्त
उन्होंने आगे कहा, “मेरे दोस्त जिनको मैं सम्मान के साथ बोल सकता हूं, वो ओम पुरी साहब थे, नसीर भाई हैं, जॉनी लीवर हैं. ये हैं जिनको मैं दोस्त बोल सकता हूं. इनके साथ ऐसा रिश्ता है, मानें कभी भी कुछ भी कह सकता हूं. इसमें कोई परमिशन की जरूरत नहीं है.”
परेश रावल ने अक्षय कुमार को बताया था अच्छा इंसान
इससे पहले, परेश रावल ने अक्षय कुमार को ‘कड़ी मेहनत करने वाला’ और ‘बेहद ईमानदार’ बताया. उन्होंने कहा, “उनकी ईमानदारी टॉप पोजिशन पर है और वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं. उनसे बात करना और उनके आस-पास रहना अच्छा लगता है.” अक्षय कुमार और परेश रावल ने कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया है. जिसमें हेरा फेरी, भागम भाग, भूल भुलैया, ओएमजी: ओह माय गॉड शामिल हैं. वे अगली बार भूत बांग्ला और हेरा फेरी 3 में दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें- Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










