Param Sundari को 'चेन्नई एक्सप्रेस' से कम्पेयर करने पर जाह्नवी-सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक तारीफ की तरह है
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Aug 2025 8:57 AM
जाह्नवी पूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'परम सुंदरी' की 'चेन्नई एक्सप्रेस' से तुलना पर की बात. Image Source: Instagram
Param Sundari: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की तुलना ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘2 स्टेट्स’ से होने पर रिएक्शन दिया है. दोनों ने बताया क्यों ‘परम सुंदरी’ इनसे अलग है.
Param Sundari: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी तुलना शाहरुख-दीपिका की ब्लॉकबस्टर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और अर्जुन-आलिया स्टारर ‘2 स्टेट्स’ से की जा रही है. अब इस पर लीड स्टार्स ने खुलकर अपनी बात रखी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
जाह्नवी कपूर का जवाब
जाह्नवी कपूर ने कहा, “चेन्नई एक्सप्रेस एक हिट और प्रतिष्ठित फिल्म थी. लेकिन उसमें दीपिका ने तमिलियन किरदार निभाया था, जबकि मैं ‘परम सुंदरी’ में केरल से हूं. साउथ इंडिया को एक जैसा दिखाना जनरलाइज करना है. हमारी फिल्म का सेटअप और कहानी बिल्कुल अलग है. 2 स्टेट्स भी अलग थी और वो चेन्नई एक्सप्रेस से पहले आई थी. इस तरह की फिल्में हर साल रिलीज नहीं होतीं. तुलना किसी भूली-बिसरी फिल्म से नहीं, बल्कि एक आइकॉनिक फिल्म से हो रही है, तो ये हमारे लिए अच्छी बात है.”
सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिएक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस तुलना को पॉजिटिव रूप से लिया. उन्होंने कहा, “हमें इस तुलना से कोई दिक्कत नहीं है, मुझे लगता है कि ये एक तारीफ ही है. मुझे वो फिल्म बहुत पसंद है और मैं रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैन हूं. लोग कुछ चीजों को उनसे जुड़ी पुरानी यादों के कारण याद रखते हैं, हालांकि मुझे नहीं लगता कि दोनों फिल्में एक जैसी हैं. शाहरुख सर ने दिल्ली के किसी शख्स का किरदार नहीं निभाया था और वो केरल में नहीं थे. जाह्नवी फिल्म में आधी मलयालम और आधी तमिलियन का किरदार निभा रही हैं, लेकिन इससे तुलना होना बिल्कुल एक तारीफ की तरह है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










