Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ-जान्हवी की 'परम सुंदरी' ने रचा इतिहास, 2 हफ्ते में अजय देवगन की फिल्म के लाइफटाइम को दी मात
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Sep 2025 9:42 AM
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स. Image Source: Instagram
Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की फिल्म ने ₹50.25 करोड़ की कमाई कर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को पीछे छोड़ा और सिद्धार्थ की टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाई है. आइए पूरी रिपोर्ट जानते हैं.
Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है. रिलीज के शुरुआती दिनों में मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा और अब यह 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.
इस फिल्म ने न सिर्फ अपना नाम हिट फिल्मों की सूची में दर्ज करवाया, बल्कि 2 हफ्ते में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की 2025 की मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2 (47.03 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं, ‘परम सुंदरी’ ने मिलाप जावेरी की 2019 की फिल्म ‘मरजावां’ को पछाड़ते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 फिल्मों में जगह बना ली है.
‘परम सुंदरी’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- डे 1 (शुक्रवार): ₹7.25 करोड़
- डे 2 (शनिवार): ₹9.25 करोड़
- डे 3 (रविवार): ₹10.25 करोड़
- डे 4 (सोमवार): ₹3.25 करोड़
- डे 5 (मंगलवार): ₹4.25 करोड़
- डे 6 (बुधवार): ₹2.85 करोड़
- डे 7 (गुरुवार): ₹2.60 करोड़
- डे 8 (शुक्रवार): ₹1.75 करोड़
- डे 9 (शनिवार): ₹2 करोड़
- डे 10 (रविवार): ₹2.5 करोड़
- डे 11 (सोमवार): ₹0.75 करोड़
- डे 12 (मंगलवार): ₹0.90 करोड़
- डे 13 (बुधवार): ₹0.60 करोड़
- डे 14 (गुरुवार): ₹0.55 करोड़
- डे 15 (शुक्रवार): ₹0.30 करोड़
- डे 16 (शनिवार): ₹0.55 करोड़
- डे 17 (रविवार): ₹0.65 करोड़
कुल कलेक्शन: ₹50.25 करोड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 फिल्में (भारत नेट कलेक्शन)
- एक विलेन (2014) – ₹105.76 करोड़
- ब्रदर्स (2015) – ₹82.49 करोड़
- कपूर एंड संस (2016) – ₹73.22 करोड़
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) – ₹70 करोड़
- परम सुंदरी (2025) – ₹50.25 करोड़
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कितना आगे बढ़ पाती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है. ऐसे में इसका ज्यादा दिन तक फिल्म का टिकना नामुकिन लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










