O Romeo VS Tu Yaa Main: बॉक्स ऑफिस क्लैश में आगे निकली ‘ओ रोमियो’, कमाई में कितना अंतर?
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2026 12:55 PM
‘ओ रोमियो’ और 'तू या मैं' का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
O Romeo VS Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: ‘ओ रोमियो’ और 'तू या मैं' के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश में कौन सी फिल्म आगे निकली आपको बताते हैं. दोनों मूवीज 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई.
O Romeo VS Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बिल्कुल अलग अंदाज की फिल्में रिलीज हुई. एक तरफ रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ है, तो दूसरी ओर सर्वाइवल ड्रामा ‘तू या मैं’ है. दोनों फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा थी. आइए आपको बतात हैं कि दूसरे दिन की कमाई में किस फिल्म ने बाजी मारी है.
विशाल भारद्वाज की वापसी और ‘ओ रोमियो’ का दम
13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये की कमाई की. दो दिनों में इसका कुल कलेक्शन करीब 21.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म का हिस्सा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी हैं. फिल्म की कहानी लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से इंस्पायर है.

‘तू या मैं’ की स्लो रफ्तार
तू या मैं सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसे बिजॉय नांबियार ने निर्देशित किया है. यह फिल्म थाई मूवी द पूल से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में शनाया कपूर, आदर्श गौरव और परुल गुलाटी लीड रोल में हैं. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार,दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी है और इसने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कुल कमाई मूवी की 2 करोड़ रुपये हो गई है.

दूसरे दिन कौन पड़ा भारी?
दूसरे दिन के नंबर्स पर नजर डालें तो साफ है कि ‘ओ’रोमियो’, ‘तू या मैं’ से आगे निकल गई है. अब देखना है कि रविवार को ‘तू या मैं’ को दोनों फिल्मों का कैसा हाल रहता है?
यह भी पढ़ें- O Romeo: अंडरवर्ल्ड रोमांस ने खींची दर्शकों की भीड़, दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










