Munna Bhai 3: ‘द राजा साब’ के प्रमोशन में बोमन ईरानी ने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस 3’ पर दे दिया बड़ा अपडेट, कहा- राजकुमार हिरानी पर प्रेशर डालो
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2026 10:33 AM
बोमन ईरानी ने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस 3’ को लेकर दिया हिंट, फोटो- इंस्टाग्राम
Munna Bhai 3: प्रभास स्टारर 'द राजा साब' में बोमन ईरानी एक अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म के प्रमोशन में जब उनसे ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस 3’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने इसे अपने दिल में महसूस किया है और मुझे उम्मीद है कि किसी दिन यह जरूर होगा.
Munna Bhai 3: प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ के रिलीज होने में कुछ दिन बच गए है क्योंकि फिल्म 9 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म का हिस्सा एक्टर बोमन ईरानी और संजय दत्त भी हैं. दोनों साथ में पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में काम कर चुके हैं. ऐसे में उन्होंने दोबारा से संजय के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर बात की. साथ ही एक्टर ने मुन्ना भाई 3 को लेकर भी अपडेट दिया.
संजय दत्त के साथ काम करने पर बोमन ईरानी ने किया रिएक्ट
‘द राजा साब‘ के सॉन्ग लॉन्च के दौरान बोमन ईरानी ने संजय दत्त के साथ काम करने पर कहा, ”उनके साथ काम करना हमेशा स्पेशल रहा है. मुन्ना भाई सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन है. हम लोग एक फैमिली की तरह है और वह पल मेरे साथ हमेशा मेरी जिंदगी में रहेंगे. बोमन ने कहा कि उन दोनों के बीच इतने सालों में बॉन्ड और मजबूत हुआ है. बोमन कहते हैं, वह सेट पर यूनिक एनर्जी लेकर आते हैं, जिससे काम करने का माहौल आरामदायक और क्रिएटिव बनता है.”
मुन्ना भाई 3 को लेकर क्या बोले बोमन ईरानी?
बोमन ईरानी ने मुन्ना भाई 3 को लेकर कहा, “मुझे सच में विश्वास है कि जब सही समय आएगा और कहानी सही होगी, तो मुन्ना भाई 3 जरूर बनेगी. मैंने इसे अपने दिल में महसूस किया है और मुझे उम्मीद है कि किसी दिन यह जरूर होगा.” आगे एक्टर ने कहा, “आप लोग भी राजू (राजकुमार हिरानी) पर प्रेशर डालो.”
‘द राजा साब’ का पहला रिव्यू आया सामने
‘द राजा साब’ का फर्स्ट रिव्यू क्रिटिक उमैर संधू ने किया है. उन्होंने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर मूवी के बारे में लिखा कि ये पैसा वसूल मास एंटरटेनर है. उन्होंने 5 में से मूवी को 3 स्टार दिया है. साथ ही कहा कि आखिरी के 30 मिनट और क्लाइमेक्स इसकी यूएसपी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










