The Raja Saab First Review: प्रभास की 'द राजा साब' का पहला रिव्यू आया सामने, क्रिटिक बोले-आखिरी 30 मिनट और क्लाइमेक्स इसकी खासियत है
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2026 8:44 AM
द राजा साब फिल्म रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
The Raja Saab First Review: 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज होने वाली है. फिल्म में संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी हैं. फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है.
The Raja Saab First Review: प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में प्रभास का ऐसा अलग अंदाज दिखेगा, जिसे फैंस ने अभी तक नहीं देखा होगा. ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है इसके रिलीज होने में कुछ दिन बच गए हैं. फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है. इसका पहला रिव्यू आ गया है.
उमैर संधू ने ‘द राजा साब’ का किया रिव्यू
ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘द राजा साब‘ का रिव्यू अपने इंस्टाग्राम पर किया है. उन्होंने लिखा, “पहला रिव्यू #therajasaab! एक पैसा वसूल मास एंटरटेनर! प्रभास धमाकेदार वापसी कर रहे हैं! उन्होंने पूरे शो की जान डाल दी. उनकी क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है. संजय दत्त पूरी तरह से सरप्राइज पैकेज हैं. प्रभास के साथ उनका फेस-ऑफ तालियों के लायक है. आखिरी 30 मिनट और क्लाइमेक्स इसकी खासियत है! फिल्म में कुछ बोरिंग पल भी हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह एक परफेक्ट फेस्टिवल फिल्म है. निधि अग्रवाल क्यूट हैं! गाने एवरेज हैं! डायरेक्शन और वीएफएक्स फर्स्ट क्लास हैं! इस हॉरर राइड के लिए जाएं! 3.5/5★”

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को दिया क्लियरेंस
तेलुगु फिल्मबीट की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म ‘द राजा साब’ देखी और अपना फीडबैक दिया. सब कुछ चेक करने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म से पूरी संतुष्टि जताई. फिल्म को यूए (UA16+) सर्टिफिकेट मिला है. इस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में थोड़े से बदलाव किए है कुछ सीन और डायलॉग को लेकर, जिसे सेंसर बोर्ड ने करने के लिए कहा था. जिसके बाद मूवी को बिना किसी आपत्ति के क्लियरेंस मिल गया.
‘द राजा साब’ की स्टोरी
फिल्म ‘द राजा साब’ का हिस्सा रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी हैं. फिल्म की कहानी एक शख्स की है जिसके दादा गायब हो जाते हैं. वह अपने दादा को खोजने के लिए जाता है और हवेली में पहुंच जाता है. उस हवेली में उसकी मुलाकात बुरी ताकतों से होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










