बिहार का इनामी लुटेरा हरियाणा से गिरफ्तार, CSC लूट समेत कई घटनाओं को दिया था अंजाम

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्त में लुटेरा

Bihar Crime News: हरियाणा और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी आरोपी अंकित को पानीपत से गिरफ्तार किया गया. वह लखीसराय का घोषित अपराधी था. कई लूट मामलों में वांछित था.

विज्ञापन

Bihar Crime News: हरियाणा और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरा अंकित को पानीपत से गिरफ्तार किया गया. आरोपी बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाने का घोषित अपराधी था. वह लंबे समय से पहचान छिपाकर रह रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

पानीपत में दबिश, चार घंटे चला सर्च ऑपरेशन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर सौरभ की टीम को आरोपी की लोकेशन मिली थी. इसके बाद टीम पानीपत पहुंची. पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर 8 मरला चौकी की टीम को साथ जोड़ा गया.

संयुक्त टीम ने महराणा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में करीब चार घंटे तक सघन तलाशी ली. आखिरकार आरोपी अंकित को बुड़शाम गांव के पास से पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया.

2025 में की थीं तीन बड़ी लूट

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी ने 2025 में लगातार तीन सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था. मार्च 2025 में उसने पटना निवासी शकेंद्र यादव को गोली मारकर सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया था. मई में एक सीएससी सेंटर में घुसकर एक लाख रुपये लूटे. जून में जियो बैंक के मैनेजर दलीप से मोबाइल और नकदी छीन ली.

इन वारदातों के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. गिरोह के अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन अंकित लगातार फरार चल रहा था. इसी वजह से बिहार सरकार ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

ट्रांजिट रिमांड पर बिहार रवाना

गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. कोर्ट से चार दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला. अब बिहार पुलिस उसे अपने साथ ले गई है. वहां उससे लूट के माल की बरामदगी और अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं.

Also Read: बिहार के इन दो जिलों में लगेंगी नई चीनी मिलें, नीतीश सरकार और NFCSF के बीच MoU साइन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन