ट्रंप ने फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गेम खेलने वाले सावधान

Updated:
विज्ञापन
ट्रंप ने फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गेम खेलने वाले सावधान

Trump Tariff: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तिलमिला गए हैं. रोजाना टैरिफ को लेकर नयी-नयी घोषणाएं कर रहे हैं. सोमवार को सोशल पोस्ट कर एक बार फिर से हाई टैरिफ लगाने की धमकी दे डाली है.

विज्ञापन

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि वैसे देश जिसने अमेरिका को दशकों तक लूटा है, उनके खिलाफ ऊंची टैरिफ लगाएंगे.

ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के हास्यास्पद फैसले के साथ खेल खेलना चाहता है, विशेषकर वे देश जिन्होंने वर्षों और दशकों से अमेरिका को लूटा है, उन्हें हाल ही में सहमत हुए टैरिफ से कहीं अधिक और बदतर स्थिति का सामना करना पड़ेगा.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 15 फीसदी किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सभी देशों पर 15 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा की है. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ का अवैध करार देते हुए उसे रद्द कर दिया है. ट्रंप ने फैसले की आलोचना करते हुए डेमोक्रेटिक जजों को राष्ट्र के लिए शर्म बताया था. कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद 10 प्रतिशत का ग्लोबल टैरिफ लागू किया गया था. जिसे ट्रंप ने बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया. यह प्रावधान अधिकतम 150 दिनों के लिए 15 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की अनुमति देता है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के ‘टैरिफ वार’ से बिगड़ी बात! भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ब्रेक, क्या मार्च की डेडलाइन होगी फेल?

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola