Lokah: Chapter 1 Box Office Records: लोका ने रचा इतिहास, आलिया भट्ट की राजी को पछाड़ा, बनी चौथी कमाऊ फीमेल लीड फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Lokah: Chapter 1 Box Office Records

लोका चैप्टर 1 ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा फोटो-इंस्टाग्राम

Lokah: Chapter 1 Box Office Records: कल्याणी प्रियदर्शन की सुपरहीरो फिल्म, “लोका चैप्टर 1” सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है. डोमिनिक अरुण की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया. मलयालम फिल्म ने अब आलिया भट्ट की राजी का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया.

विज्ञापन

Lokah: Chapter 1 Box Office Records: कल्याणी प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित और दुलकर सलमान की ओर से समर्थित ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर अपने 21 दिनों के परफॉर्मेंस में यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, यह साउथ भारतीय सिनेमा की पहली महिला प्रधान फिल्म भी बन गई है, जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया.

लोका ने आलिया भट्ट की राजी के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

सैकनिल्क के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों के परफॉर्मेंस के बाद लोका ने भारत में 126.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई. इससे पहले यह स्पॉट आलिया भट्ट की ‘राजी’ के पास था. करण जौहर की ओर से निर्मित यह फिल्म हरिंदर सिंह सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित थी. इस फिल्म ने अपने लाइफटाइम में बॉक्स ऑफिस पर 123.74 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

लोका चैप्टर 1 के बारे में

डोमिनिक अरुण की ओर से निर्देशित और दुलकर सलमान की ओर से निर्मित, “लोका चैप्टर 1” में कल्याणी प्रियदर्शन ने चंद्रा की भूमिका निभाई है, जो एक पिशाच है, जो अच्छाई के लिए लड़ता है. यह फिल्म पारंपरिक भारतीय लोककथाओं से प्रेरित है और एक नए सिनेमाई ब्रह्मांड की स्थापना करती है. क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की. मूवी हर रोज अच्छी कमाई कर रही है. इसने बॉलीवुड फिल्मों बागी 4, द बंगाल फाइल्स को भी पछाड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola