ePaper

कन्या राशिफल 24 फरवरी 2026: आज मेहनत दिलाएगी बिजनेस में सफलता, जानें सेहत का हाल

Updated at : 24 Feb 2026 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज का कन्या राशिफल 24 फरवरी 2026

Aaj Ka Kanya Rashifal 24 Febuary 2026: आज 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु पंचग्रही योग बना रहे हैं. चंद्रमा आज वृषभ राशि में स्तिथ हैं, जो आपको मानसिक शान्ति प्रदान कर रहें हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 24 Febuary 2026: कन्या राशि- बुध और चंद्रमा की स्थिति आपको काम के सिलसिले में भागदौड़ कराएगी पर नई जानकारी भी देगी. आज का दिन काफी बिजी रहने वाला है. काम के सिलसिले में शहर से बाहर या इधर-उधर भागना पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि इस भागदौड़ में आपको कोई बहुत काम की जानकारी मिलेगी. छोटे भाई-बहनों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

करियर-बिजनेस: बुध और चंद्रमा की स्थिति आपको काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ कराएगी, लेकिन यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी. आपको करियर से जुड़ी कोई ऐसी गुप्त या नई जानकारी मिलेगी जो आपके प्रमोशन का रास्ता साफ करेगी. छोटे भाई-बहनों को करियर की जिम्मेदारी सौंपना आपके लिए वर्कलोड कम करेगा. बिजनेस मीटिंग्स के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन संवाद और समझदारी का है. भागदौड़ भरी लाइफ के बीच पार्टनर को फोन या मैसेज के जरिए समय देना आपके रिश्ते को सुरक्षित रखेगा. आज पार्टनर आपके करियर की व्यस्तता को समझेगा और आपको मोटिवेट करेगा. सिंगल युवाओं के लिए आज यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने के प्रबल संकेत हैं.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप काफी व्यस्त और थका हुआ महसूस करेंगे. भागदौड़ की वजह से पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है. अच्छी बात यह है कि नई जानकारी मिलने का उत्साह आपको थकावट महसूस नहीं होने देगा. शाम को अपनी थकान मिटाने के लिए पैरों की मालिश करें और संतुलित आहार लें.

आज का राशिफल.

सावधानी: यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान और दस्तावेजों का विशेष ख्याल रखें.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जाप करें.

शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- आसमानी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola