ePaper

कर्क राशिफल 24 फरवरी 2026: आर्थिक मामलों में रहें आत्मनिर्भर, उधार लेने की न करें गलती

Updated at : 24 Feb 2026 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

आज का कर्क राशिफल 24 फरवरी 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 24 Febuary 2026: आज 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा. आज कुंभ राशि में पंचग्रही योग बना हुआ है, जो आपको कुछ अलग हटकर करने की प्रेरणा देगा. चंद्रमा आज वृषभ राशि में हैं, जो आपके मन को स्थिरता और सुख-सुविधाओं की ओर ले जाएंगे.

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 24 Febuary 2026: कर्क राशि- चंद्रमा की वृषभ में स्थिति आपको सोशल सर्कल और सुख-सुविधाओं से लाभ दिलाएगी. आज का दिन आपके लिए नॉर्मल रहेगा. आप दोस्तों और परिवार के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे. पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा करके उधार न लें, वरना बाद में चुकाना भारी पड़ेगा. घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

करियर-बिजनेस: चंद्रमा की वृषभ में स्थिति आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगी, जिससे बिजनेस में नए क्लाइंट्स या कॉन्टैक्ट्स मिलेंगे. करियर में आज आप सुख-सुविधाओं के साधनों पर खर्च कर सकते हैं जो आपके काम को आसान बनाएंगे. पैसों के मामले में आज आत्मनिर्भर रहें. किसी पर भी भरोसा करके उधार लेना भविष्य में आपके बजट को बिगाड़ सकता है.

लव लाइफ: आज का दिन आपके रिश्तों में संतुलन और शांति लेकर आएगा. आप दोस्तों और पार्टनर के बीच तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे. पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर बातचीत हो सकती है. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन अपने किसी दोस्त के प्रति आकर्षित होने का हो सकता है, जो बाद में प्यार में बदल सकता है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. चंद्रमा का प्रभाव आपके मन को प्रसन्न रखेगा, लेकिन गले या छाती में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है. घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे. सेहत को बरकरार रखने के लिए सुबह की सैर जरूर करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

आज का राशिफल.

सावधानी: आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और दूध का दान करें.

शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola