सिंह राशिफल 24 फरवरी 2026: सूर्य-मंगल दिलाएंगे बड़ी कामयाबी, ऊर्जा और उत्साह से पूरे होंगे काम

आज का सिंह राशिफल 24 फरवरी 2026
Aaj Ka Singh Rashifal 24 Febuary 2026: आज 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत ही रोमांचक है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु स्तिथ है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में हैं, जो आपके मन को स्थिरता और सुख-सुविधाओं की ओर ले जाएंगे.
Aaj Ka Singh Rashifal 24 Febuary 2026: सिंह राशि- सूर्य और मंगल की कुंभ में युति नए करियर की शुरुआत के लिए जबरदस्त एनर्जी देगी. अगर आप कोई नया स्टार्टअप या काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेस्ट है. छोटे भाई-बहनों या अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं. अपनी मम्मी से किया हुआ कोई पुराना वादा आज जरूर पूरा करें वरना उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.
करियर-बिजनेस: सूर्य और मंगल की कुंभ में युति आपको करियर में “सुपर एनर्जी” देगी. अगर आप कोई नया स्टार्टअप या बिजनेस वेंचर शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन मील का पत्थर साबित हो सकता है. ऑफिस में आपकी बातों का वजन बढ़ेगा और आप किसी बड़े प्रोजेक्ट के लीडर बन सकते हैं. बस अपने काम के साथ-साथ कलीग्स के सहयोग को भी महत्व दें.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज जोश और समर्पण दोनों देखने को मिलेगा. आप अपने पार्टनर से किया हुआ कोई पुराना वादा पूरा करेंगे, जिससे उनका भरोसा आप पर और बढ़ेगा. हालांकि, छोटे भाई-बहनों या संतान की चिंता को लेकर आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं. आज शाम को पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको दिनभर की थकान से मुक्ति दिलाएगा.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप अत्यधिक ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन मंगल की वजह से आपको ‘हाई ब्लड प्रेशर’ या ‘एसिडिटी’ की समस्या हो सकती है. मम्मी की सेहत का भी खास ख्याल रखें. खुद को शांत रखने के लिए ठंडी चीजों का सेवन कम करें और मसालेदार खाने से बचें. सुबह एक्सरसाइज करना आपकी एक्स्ट्रा एनर्जी को सही दिशा में लगाने में मदद करेगा.
सावधानी: अपनी माता से किया वादा न तोड़ें, वरना उनकी नाराजगी मानसिक तनाव दे सकती है.
उपाय: सूर्य को जल दें और लाल चंदन का तिलक लगाएं.
शुभ अंक- 7.
शुभ रंग- सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




