Krishnavataram Movie Review: भक्ति, प्रेम और भावनाओं से भरपूर है ये फिल्म, भगवान श्रीकष्ण के किरदार में चमके सिद्धार्थ गुप्ता

Published by :Divya Keshri
Published at :07 May 2026 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Krishnavataram Movie Review

कृष्णावतारम- द हार्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Krishnavataram Movie Review: ‘कृष्णावतारम- द हार्ट’ भगवान श्रीकृष्ण की कहानी को भावुक और भक्ति से भरे अंदाज में दिखाती है. फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने शानदार अभिनय किया है.

विज्ञापन
  • फिल्म: कृष्णावतारम- पार्ट वन: द हर्ट (हृद्यम)
  • रेटिंग: 3.5 स्टार्स
  • कलाकार: सिद्धार्थ गुप्ता,संस्कृती जयाना, सुष्मिता भट्ट और निवाशीनी कृष्णन
  • निर्देशक: हार्दिक गज्जर
  • कहां देखें: सिनेमाघरों में
  • रनटाइम: 2 घंटे 30 मिनट

फिल्म ‘कृष्णावतारम- द हार्ट (हृद्यम)’ चर्चा का विषय बनी हुई है. यह तीन फिल्मों की सीरीज का पहला भाग है, जिसे हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. फिल्म सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण की कहानी नहीं दिखाती, बल्कि उनके जीवन के भावनात्मक पहलुओं को भी बड़े खूबसूरत तरीके से सामने लाती है.

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी को खूबसूरती से दिखाती है फिल्म

अब तक भगवान श्रीकृष्ण पर कई टीवी शोज और फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन ‘कृष्णावतारम- द हार्ट’ की प्रस्तुति काफी अलग महसूस होती है. फिल्म में सिर्फ कृष्ण के दिव्य रूप को नहीं, बल्कि उनके मानवीय और भावनात्मक पक्ष को भी दिखाया गया है. कहानी में एक तरफ राधा और कृष्ण के प्रेम को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है, तो दूसरी ओर एक राजा के रूप में श्रीकृष्ण की जिम्मेदारियों और कठिन फैसलों को भी मजबूती से पेश किया गया है. फिल्म यह संदेश देती है कि प्रेम और कर्तव्य के बीच संतुलन बनाए रखना कितना कठिन होता है.

कलाकारों ने किरदारों में डाली जान

फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को बेहद सादगी और प्रभावशाली अंदाज में निभाया है. उनके चेहरे के भाव, संवाद और स्क्रीन प्रेजेंस किरदार को जीवंत बनाते हैं. उन्होंने कृष्ण के शांत और करिश्माई व्यक्तित्व को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है. वहीं सुष्मिता भट्ट राधा के रोल में काफी प्रभावशाली नजर आई हैं. दूसरी तरफ संस्कृती जयाना ने सत्यभामा के किरदार में दमदार अभिनय किया है. इसके अलावा निवाशीनी कृष्णन ने रुक्मिणी के किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी है.

शानदार विजुअल्स और संगीत ने बढ़ाया असर

‘कृष्णावतारम- द हार्ट’ सिर्फ कहानी के दम पर ही नहीं, बल्कि अपने विजुअल्स और म्यूजिक की वजह से भी प्रभावित करती है. फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है, जिसका श्रेय प्रकाश कपाड़िया, राम मोरी और हार्दिक गज्जर को जाता है. वीएफएक्स और कैमरा वर्क कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं. वहीं प्रसाद एस का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के भावनात्मक दृश्यों में जान डाल देता है. गानों के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जो कहानी के मूड के साथ पूरी तरह फिट बैठते हैं.

यह भी पढ़ें- छठे दिन भी कायम ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार, 50 करोड़ से बस एक कदम दूर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola