Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: जाट की हालत टाइट, अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' ने 2 दिन में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :20 Apr 2025 6:02 PM
विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 55

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 55

Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: अक्षय कुमार की नई ऐतिहासिक फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने दो दिनों में इस साल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपना नाम किया है. साथ ही फिल्म जाट को भी मात देने के काफी करीब पहुंच रही है.

विज्ञापन

Kesari Chapter 2 Worldwide Collection Day 2: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज के बाद से दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से भी काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म सिनेमाघरों में भी कमाल कर रही है. अबतक दो दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने दो दिनों के अंदर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है, जिसके मुताबिक ‘केसरी चैप्टर 2’ इस साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. ऐसे में आइए जानते हैं इसका डे 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन.

दूसरे दिन वर्ल्डवाइड कितना कमाई की?

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने वर्ल्डवाइड 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, ओवरसीज फिल्म ने महज 9 करोड़ रुपए कमाए हैं. हालांकि, यह आकंड़े उम्मीद के मुताबिक बेहतर नहीं है, लेकिन फिल्म पहले हफ्ते के आखिर तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है.

इन फिल्मों के तोड़े लाइफटाइम रिकॉर्ड

30 करोड़ के साथ केसरी चैप्टर 2 साल 2025 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. फिल्म ने कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और सोनू सूद की ‘फतेह’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. वहीं, सोमवार तक यह जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ और शाहिद कपूर की ‘देवा’ को भी पीछे छोड़ सकती है. साथ ही केसरी 2, सनी देओल की ‘जाट’ को भी मात दे सकती है.

केसरी चैप्टर 2 के बारे में…

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं, जिसने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ केस लड़ा. वहीं, आर माधवन फिल्म में एडवोकेट नेविल मैककिनले के रोल में हैं और अनन्या पांडे वकील दिलरीत गिल का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 में वकील बनकर पर्दे पर छाईं अनन्या पांडे, बोलीं- मेरे किरदार के लिए…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola