Kesari Chapter 2 में वकील बनकर पर्दे पर छाईं अनन्या पांडे, बोलीं- मेरे किरदार के लिए…

Updated:
विज्ञापन
Kesari 2 Box Office Collection Day 30

Kesari 2 Box Office Collection Day 30

Kesari Chapter 2 सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म के हर किरदार दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. खास बात यह है कि ‘केसरी चैप्टर 2’ में अनन्या पांडे पहली बार काफी गंभीर किरदार में नजर आ रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने किरदार को लेकर बात की है.

विज्ञापन

Ananya Panday on Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज के बाद सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई करने में लगी है. दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से भी फिल्म को दमदार रिस्पांस मिल रहा है. कई सेलेब्स जैसे विक्की कौशल, सुनील शेट्टी और कैटरीना कैफ भी फिल्म की टीम का अपने सोशल मीडिया के जरिए हौशला बढ़ा रहे हैं.

इस बीच अब ‘केसरी चैप्टर 2’ की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से अपने किरदार पर बात की है. वह फिल्म में अपने किरदार को निभाने पर गर्व महसूस कर रही हैं. साथ ही उनका मानना है कि दुनिया में वकील दिलरीत गिल जैसे और भी लोग होने चाहिए.

अनन्या पांडे ने अपने किरदार पर क्या कहा?

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने किरदार वकील दिलरीत गिल पर बात की है. साथ ही उन्होंने पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमें दुनिया में दिलरीट गिल की तरह और अधिक लोग चाहिए और मैं #KesariChapter2 में उन्हें पर्दे पर निभाने के लिए बेहद गर्व महसूस कर रही हूं. फिल्म और मेरे किरदार के लिए जो प्यार और जुनून बह रहा है, उस के लिए हमेशा आभारी रहूंगी.’

अनन्या ने आगे पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह सब करण सिंह त्यागी, अमृत पाल सिंह बिंद्रा, करण जौहर, अक्षय कुमार सर, अपूर्वा और आर. माधवन सर के बिना संभव नहीं होता. यह एक ऐसी फिल्म है, जिस पर मैं हमेशा गर्व महसूस करूंगी.’

केसरी चैप्टर 2 की स्टार कास्ट

करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है. इस फिल्म में अनन्या के अलावा अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं. तो वहीं, आर. माधवन वकील नविल मेककिनले के किरदार में हैं, जिसका कोर्ट में अक्षय कुमार से सामना होता है. जबकि, जाट एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Kesari 2 Box Office Collection Day 3: ‘केसरी 2’ की तीसरे दिन की कमाई का खुलासा, हिट की ओर बढ़ी या थम गई रफ्तार?

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola