Kesari 2 Box Office Collection Day 3: ‘केसरी 2’ की तीसरे दिन की कमाई का खुलासा, हिट की ओर बढ़ी या थम गई रफ्तार?

Kesari 2 Box Office Collection Day 3
Kesari 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित है. फिल्म में अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आई हैं. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ चुका है.
Kesari 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने पहले दिन सिंगल डिजिट में ओपनिंग की. फिल्म की तारीफ दर्शक कर रहे हैं और समीक्षक भी इसकी सराहना करने से पीछे नहीं हट रहे. हालांकि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिला. टिकट खिड़की पर फिल्म उतना खास कमाल नहीं कर पा रही. 19 अप्रैल यानी रिलीज के दूसरे दिन भी मूवी ने सिंगल डिजिट में ही कलेक्शन किया. रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला या नहीं, इस बारे में जानते हैं.
केसरी चैप्टर 2 ने तीसरे दिन कितनी कमाई की
इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े स्टार्स की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल रहा. ऐसे में अक्षय कुमार की मूवी केसरी चैप्टर 2 ने अच्छी शुरुआत की. साल 2019 में आई फिल्म केसरी जितना तो ये मूवी नहीं परफॉर्म कर पाई, लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई बढ़ेगी. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित इस ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा को जाट कड़ी टक्कर दे रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, अभी तक मूवी ने तीसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. तीन दिनों में मूवी की टोटल कमाई 17.85 करोड़ रुपये हो गई है. जल्दी ही फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि 100-150 करोड़ के बजट वाली मूवी अपनी लागत निकालने से काफी दूर है.
- Kesari 2 Box Office Collection Day 1- 7.5 करोड़ रुपये
- Kesari 2 Box Office Collection Day 2- 9.50 करोड़ रुपये
- Kesari 2 Box Office Collection Day 3- 12.25 करोड़ रुपये
केसरी चैप्टर 2 की कुल कमाई- 29.75 करोड़ रुपये
यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










