Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: कौन निकला हिट और कौन हुआ फुस्स? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने दिखाया असली खेल
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Oct 2025 12:57 PM
कांतारा चैप्टर 1 वर्सेज सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: सिनेमाघरों में कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी चल रही है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में छठे दिन किसने बजी मारी, आपको बताते हैं.
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: इन दिनों सिनेमाघरों में कांतारा चैप्टर 1 चल रही है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिव्यूज मिले, जिसका असर फिल्म की कमाई पर दिख रहा है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म की टक्कर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से बड़े पर्दे पर हुई. बॉक्स ऑफिस की जंग में कांतारा चैप्टर 1 ने वरुण धवन की मूवी को पटखनी दे दी. दोनों के छठे दिन की कमाई का रिपोर्ट कार्ड आ गया है.
छठे दिन कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पल भर में ही तोड़ दिया. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ दिख रही है. मूवी हर दिन दमदार कलेक्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन मूवी ने 2.33 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 258.83 करोड़ हो गई है. ये कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस का है, जिसमें शाम तक फाइनल आंकड़े अपडेट होंगे. डे वाइज कमाई जानिए-
- Kantara Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
- Kantara Day 2- 45.4 करोड़ रुपये
- Kantara Day 3- 55 करोड़ रुपये
- Kantara Day 4- 63 करोड़ रुपये
- Kantara Day 5- 30.50 करोड़ रुपये
- Kantara Day 6- 2.33 करोड़ रुपये
कांतारा टोटल कमाई- 258.83 करोड़ रुपये
कांतारा चैप्टर 1 के आगे टिक नहीं पा रही सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने छठे दिन सिर्फ थोड़ी सी कमाई की है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 0.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये मॉर्निंग के आंकड़े है और शाम तक इसकी कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है. कुल कमाई मूवी ने 33.13 करोड़ रुपये का कर लिया. कमाई के मामले में वरुण धवन की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से कई गुणा पीछे है. डे वाइज जान्हवी कपूर की मूवी का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड-
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 1- 9.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 2- 5.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 3- 7.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4- 7.75 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 5- 3 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 6- 0.13 करोड़
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की टोटल कमाई- 33.13 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










