Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा- चैप्टर 1’ ने मचाया तूफान, ‘वॉर 2’ को पछाड़ बनी 2025 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Oct 2025 9:09 AM

विज्ञापन

कांतारा- चैप्टर 1' , फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Records: 'कांतारा- चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया. फिल्म ने तेजी से कमाई करते हुए पांच दिन में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. अब मूवी ने वॉर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा- चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. टिकट खिड़की पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म का जादू देखने को मिल रहा है. फिल्म देश सहित दुनियाभर में धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने अबतक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभा रही है. कई दिग्गज एक्टर्स ने फिल्म का रिव्यू किया और इसे सुपरहिट बताया. अब मूवी ने साल 2025 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.

‘कांतारा- चैप्टर 1’ बनी 2025 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कांतारा- चैप्टर 1‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन में लगभग 255.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ के रिकॉर्ड को मात दे दी. ‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 236.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और इसका रिकॉर्ड ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने तोड़ दिया. अब फिल्म साल 2025 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई.

‘कांतारा- चैप्टर 1’ के रिकॉर्ड्स

‘कांतारा- चैप्टर 1’ अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई है. फिल्म ने 2025 में तीसरा सबसे ज्यादा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज कर लिया है. हालांकि ऋषभ शेट्टी की फिल्म रजनीकांत की कुली (65 करोड़ रुपये) और पवन कल्याण की दे कॉल हिम ओजी (63.75 करोड़ रुपये) से पीछे है. इसने पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है, जो पहले छावा (52 करोड़ रुपये) और सैयारा के नाम थी.

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Kantara Box Office Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Day 2- 45.4 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Day 3- 55 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Day 4- 63 करोड़ रुपये
Kantara Box Office Day 5- 30.50 करोड़ रुपये

Kantara Total Collection- 255.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: मधुर भंडारकर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, कहा- भारतीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola