Kantara Chapter 1 Box Office: वर्ल्डवाइड ही नहीं, भारत में भी 'कांतारा चैप्टर 1' ने 'छावा' के लाइफटाइम को छोड़ा पीछे, टोटल कलेक्शन चौंकाने वाले
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Oct 2025 6:25 PM
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारत में ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए वर्ल्डवाइड के बाद भारतीय बॉक्स पर भी ‘छावा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जानें 30वें दिन की कमाई रिपोर्ट.
Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड पौराणिक ड्रामा फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छा गई, बल्कि समीक्षकों से भी शानदार प्रतिक्रिया हासिल कर चुकी है.
फिल्म ने हाल ही में वर्ल्डवाइड, 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड ₹807.91 करोड़ को तोड़ा था. और अब रिलीज के 30 दिन बाद, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का माइलस्टोन हासिल करते हुए ‘छावा’ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को पटखनी दे दी है. आइए बताते हैं फिल्म के 30वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तोड़ा ‘छावा’ का रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 30वें दिन शाम 6 बजे तक ₹0.58 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय कमाई ₹602.28 करोड़ तक पहुंच गई है.
इस आंकड़े के साथ फिल्म ने ‘छावा’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस लाइफटाइम कलेक्शन ₹601.54 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. जिससे यह साल की सबसे बड़ी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है.
₹125 करोड़ के बजट में बनी मेगा हिट फिल्म
करीब ₹125 करोड़ के बजट में बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब एक क्लीन ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. दर्शकों को इसकी कहानी, संगीत, लोक-संस्कृति और रहस्यमयी माहौल खूब पसंद आ रहा है.
कांतारा चैप्टर 1 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| दिन | कमाई (₹ करोड़) |
|---|---|
| Day 1 | 61.85 |
| Day 2 | 45.40 |
| Day 3 | 55.00 |
| Day 4 | 63.00 |
| Week 1 Total | 337.40 |
| Week 2 Total | 147.85 |
| Week 3 Total | 78.85 |
| Week 4 Total | 37.60 |
| Day 30 | 0.58 |
| Total (Day 30 Early Reports) | ₹602.28 करोड़ |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










