Jolly LLB 3 First Review: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, हिट हुई या फुस्स, मिले इतने स्टार्स

जॉली एलएलबी फर्स्ट रिव्यू फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 First Review: सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित और अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी स्टारर जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है.
Jolly LLB 3 First Review: सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा “जॉली एलएलबी 3” में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर थियेटर्स में धमाल मचाएगी. इस लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई और फैंस धड़ाधड़ टिकट बेच रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी डबल डिजिट में कमाई करेगी. अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं मूवी हिट निकलेगी या होगी फुस्स.
जॉली एलएलबी 3 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने
फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप गढ़वी ने जॉली एलएलबी 3 देखी और इसका रिव्यू शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 2 घंटे 37 मिनट की जॉली एलएलबी 3 एक पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म है… सुभाष कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कहानीकारों में से एक क्यों हैं. इस फिल्म के जरिए उन्होंने जो संदेश दिया है, वह सलाम के काबिल है. कॉमेडी से भरपूर फिल्म आपको खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर देगी.
कोर्ट रूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 को मिली इतनी रेटिंग
उन्होंने आगे लिखा, अरशद वारसी, अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला, गजराज राव, हुमा कुरैशी और अमृता राव अपने बेहतरीन काम से एक अमिट छाप छोड़ते हैं. जबरदस्त केमिस्ट्री, सहज टाइमिंग और कमाल का अभिनय. कुल मिलाकर, जॉली एलएलबी 3 आपको हंसाएगी और रुलाएगी. यह सिर्फ एक कोर्टरूम कॉमेडी नहीं है, यह एक शक्तिशाली आत्मा वाली फिल्म है. उन्होंने कोर्ट रूम ड्रामा को 5/5 रेटिंग दी है.
जॉली एलएलबी 3 के बारे में
जॉली एलएलबी की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी. इसका सीक्वल 2017 में सिनेमाघरों में आया. पहली फिल्म में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में थे. स्टार स्टूडियो18 की ओर से निर्मित और लेखक-निर्देशक सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकारों की टोली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










