Mirai Worldwide Box Office Records: तेजा सज्जा-मांचू मनोज की 'मिराई' ने वर्ल्डवाइड बनाया बड़ा रिकॉर्ड, तोड़े इन 2 सुपरहिट्स के लाइफटाइम कलेक्शन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Sep 2025 4:24 PM

विज्ञापन

मिराई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स. फोटो- इंस्टाग्राम

Mirai Worldwide Box Office Records: तेजा सज्जा और मांचू मनोज की फिल्म 'मिराई' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 2 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Mirai Worldwide Box Office Records: तेजा सज्जा और मांचू मनोज स्टारर फैंटेसी एडवेंचर फिल्म “मिराई” सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बेहतरीन रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है. फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बाजार बल्कि ओवरसीज में भी बेहतरीन कलेक्शन किया है, खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में. साथ ही फिल्म ने दो रिकार्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं सबकुछ.

‘मिराई’ का 5 दिनों में 100.40 करोड़ का कलेक्शन

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री के मुताबिक, मिराई ने रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में 100.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. बुधवार को (डे 5) फिल्म ने भारत में 5.58 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ मिराई 2025 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

तोड़ दिए दो फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड

मिराई ने नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म “थंडेल” (लाइफटाइम 100 करोड़) को पीछे छोड़ दिया. साथ ही फिल्म ने कमल हासन और मणि रत्नम की “ठग लाइफ” (लाइफटाइम 97 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अब उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ और 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी.

तेज्जा सज्जा ने जताया आभार

एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं यहाँ फिर से आ गया हूं, ये आप सबकी वजह से ही संभव हुआ है. कृतज्ञ हूं.”

स्टार कास्ट और डायरेक्शन

इस फिल्म को कार्तिक घट्टामनेनी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में तेजा सज्जा और मांचू मनोज मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि श्रिया सरन, ऋतिका नायक और जगपति बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Rajinikanth ने 46 साल बाद कमल हासन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सही कहानी और किरदार जरूरी हैं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola