Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर

'जॉली एलएलबी 3' का रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Records:अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने अब दो और नये रिकॉर्ड बना लिए. फिल्म ने खिलाड़ी कुमार की दो शानदार फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं.
Jolly LLB 3 Box Office Records: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसने एक हफ्ता से ज्यादा का समय बॉक्स ऑफिस पर बिता लिया. फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों वकील के किरदार में दिखे हैं. दोनों के बीच का क्लैश दर्शकों को फिल्म में देखने को मिला. हर दिन मूवी नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है और चलिए आपको बताते हैं अब कौन सा रिकॉर्ड फिल्म ने बना लिया.
जॉली एलएलबी 3 ने अक्षय कुमार की इन दो फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जॉली एलएलबी 3 ने 9वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए टोटल कमाई 84 करोड़ रुपये की कर ली. फिल्म ने अक्षय कुमार की पैडमैन को पीछे छोड़ दिया, जिसका इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 81.74 करोड़ रुपये था. ये फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी थी. इसके अलावा जॉली एलएलबी 3 ने फिल्म ओएमजी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसका कलेक्शन भी 81.47 करोड़ था. फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इसमें परेश रावल भी थे.
जॉली एलएलबी 3 का भारत में कलेक्शन कितना हुआ?
- Jolly LLB 3 Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Collection Day 9- 6.25 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Total Collection- 84 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










