Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘जॉली एलएलबी 3’, कोविड के बाद अक्षय कुमार की 6वीं सबसे बड़ी हिट बनी

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Sep 2025 2:26 PM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Records: फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की धांसू कमाई जारी है. फिल्म ने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी है. 'जॉली एलएलबी 3' अक्षय की कोविड महामारी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’, 19 सितंबर को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और इसने अभी तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड्स को मात दे दी है. इस बीच कोविड महामारी के बाद अक्षय की ये 6वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. चलिए आपको बताते हैं कि टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट बताते हैं.

‘जॉली एलएलबी 3’ बनी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

जॉली एलएलबी 3′ ने सात दिन में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. सैक्निल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने आठवें दिन 0.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसने 74.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. ये अर्ली आंकड़े है और शाम तक अपडेट होगा. कोविड महामारी के बाद ये खिलाड़ी कुमार की छठी फिल्म है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है. फिल्म ने बच्चन पांडे (50.25 करोड़), राम सेतु (64 करोड़), बड़े मियां छोटे मियां (66 करोड़), सम्राट पृथ्वीराज (68 करोड़) को पछाड़ दिया है. इसके साथ ही ये छठे नंबर पर आ गई है.

देखें कोविड के बाद अक्षय कुमार की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  1. हाउसफुल 5- 198.41 करोड़
  2. सूर्यवंशी- 195.04 करोड़
  3. ओएमजी 2- 150 करोड़
  4. स्काई फोर्स- 134.93 करोड़
  5. केसरी चैप्टर 2- 94.48 करोड़
  6. जॉली एलएलबी 3- 69 करोड़
  7. सम्राट पृथ्वीराज- 68 करोड़
  8. बड़े मियां छोटे मियां- 66 करोड़
  9. राम सेतु- 64 करोड़
  10. बच्चन पांडे- 50.25 करोड़

‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई

  • Jolly LLB 3 Box Office Day 1-12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Day 2-20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Day 3-21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Day 4-5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Day 5-6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Day 6-4.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Day 7- 3.50 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन-73.50 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola