Peddi collection: बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी की दहाड़ जारी, 5वें दिन का कलेक्शन देखें
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ , फोटो- इंस्टाग्राम
Peddi collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. आइये जानते हैं इसने पांचवें दिन कितनी कमाई की.
Peddi collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर की एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म टिकट खिड़की पर बेहतरीन कमाई कर रही है. बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं पांच दिनों में इसने कितनी कमाई की.
पेड्डी ने कमाए इतने करोड़
sacnilk के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन 4,121 शोज से 1.55 करोड़ नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन 189.43 करोड़ ग्रॉस और 159.20 करोड़ नेट तक पहुंच गया है. ओवरसीज़ में भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जहां अब तक 46.00 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. यानी दुनियाभर में पेड्डी ने 235.43 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है.
इन फिल्मों से पेड्डी को मिल रही कड़ी टक्कर
राम चरण की पेड्डी को वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, हॉलीवुड हॉरर थ्रिलर ‘ऑब्सेशन’ और बॉबी देओल अभिनीत ‘बंदर’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. इसके बावजूद, राम चरण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही है. पेड्डी में विजय सेतुपति, बोमन ईरानी, दिव्येंदु और जगपति बाबू के साथ राम चरण और जान्हवी कपूर जैसे कलाकारों की टोली है. इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित है.
विवादों का हिस्सा रही पेड्डी
पेड्डी को काफी विवादों का सामना करना पड़ा रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि इसमें जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को काफी बोल्ड तरीके से पेश किया गया है. इसपर डायरेक्टर ने रिएक्ट करते हुए कहा, “मैंने हमेशा पर्दे पर और पर्दे के बाहर, दोनों जगह महिलाओं के प्रति सम्मान रखा है और हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार को वस्तु की तरह पेश करने या उसका अपमान करने का नहीं था. अगर फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह समझा गया है, तो हम तहे दिल से माफी मांगते हैं.”
यह भी पढ़ें- Krrish 4 के लिए ऋतिक रोशन ने की 500 करोड़ की डिमांड? राकेश रोशन बोले- समय लगता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए