Jaat Vs Sikandar: जो 'सिकंदर' नहीं दिखा सका, वह सब कुछ 'जाट' में देखने को मिला, बाजी मार ले गए सनी देओल
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Apr 2025 9:53 AM
Jaat Vs Sikandar
Jaat Vs Sikandar: सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म जाट और सलमान खान की फिल्म सिकंदर लगी हुई है. हालांकि सिकंदर का हाल बेहद खराब है, जबकि जाट अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आज आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसे सिकंदर में दर्शकों ने मिस किया.
Jaat Vs Sikandar: इस साल दर्शकों ने दिल थाम कर सलमान खान की सिकंदर और सनी देओल की जाट का दिल थाम कर इंतजार किया. सलमान और सनी दोनों ही दो साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे. सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जबकि जाट 10 अप्रैल को थिएटर्स में आई. हालांकि एआर मुरुगादॉस निर्देशित सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और जाट जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. दर्शकों को जाट पसंद आ रही हैं और आपको ऐसा 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिसे दर्शक सिकंदर से उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें ये चीजें जाट में देखने मिली.
जाट में दिखा देसी एक्शन
सनी देओल की फिल्म जाट में एक्शन देसी, रॉ और पुराने अंदाज में है, जिसे दर्शकों ने खास पसंद किया. इसमें कोई एक्शन सीन इंटरनेशनल स्टाइल में नहीं है, जबकि सिकंदर में ऐसा कुछ नहीं है, जिसने दर्शकों को इम्प्रेस किया.
खूंखार खलनायक
फिल्म में अगर सलमान खान जैसा धांसू हीरो हैं तो विलेन भी उतना ही दमदार होना चाहिए. सिकंदर में खलनायक के रोल में सत्यराज दिखे, लेकिन दर्शकों ने उन्हें नकार दिया. जबकि जाट में रणदीप बेहद बेरहम और खूंखार किरदार में दिखे हैं. यहीं नहीं, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसेंड्रा भी खलनायक बनकर फिल्म में खूब चमके.
दमदार फीमेल लीड्स
सिकंदर में रश्मिका मंदाना के पास कुछ खास नहीं था करने को, जबकि काजल अग्रवाल के किरदार को भी फिल्म में अच्छे से दिखाया नहीं है. जाट में विलेन बनकर रेजिना काफी दमदार दिखी और सैयामी खेर का भी किरदार काफी मजबूत हैं.
एंटरटेनमेंट
सिकंदर में जो सबसे ज्यादा दर्शकों ने मिस किया वह है एंटरटेनमेंट. जाट में कुछ कमियां तो हैं, लेकिन इस फिल्म में खूब सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है.
एक स्टार की शानदार पेशकश
एआर मुरुगदास ने सिकंदर में सलमान खान के स्टार पावर का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाए. जबकि जाट में गोपीचंद मलीनेनी ने ये काम कर दिखाया. उन्होंने सनी देओल के स्टार पावर और उनकी मौजूदगी का बेहतरीन इस्तेमाल किया.
यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










