क्या Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को नहीं मिल रहे स्क्रीन्स, डायरेक्टर बोले- कंतारा चैप्टर 1 और हमारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Oct 2025 2:14 PM

विज्ञापन

क्या सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को नहीं मिल रही ज्यादा स्क्रीन्स

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" की रिलीज में बस कुछ घंटे बाकी है. दर्शक थियेटर्स में मूवी देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. इसी बीच डायरेक्टर शशांक खेतान ने बताया कि क्या मूवी को ब़ॉक्स ऑफिस पर ज्यादा स्क्रीन नहीं मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. शशांक खेतान की ओर से निर्देशित, यह रोमांटिक कॉमेडी 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऋषभ शेट्टी की “कंतारा: चैप्टर 1” से बॉक्स ऑफिस पर इसकी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थी कि इस मूवी को ज्यादा स्क्रीन नहीं मिल पा रहे हैं. अब इसपर डायरेक्टर ने रिएक्ट किया है.

शशांक खेतान ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को ज्यादा स्क्रीन नहीं मिलने पर तोड़ी चुप्पी

शशांक खेतान ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” के डिस्टब्यूसन स्ट्रगल के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मुझे भी सच में नहीं पता. भूमिका तिवारी के अनुसार हमारी टीम काम कर रही है. हम फिल्म के लिए सबसे फेयर डील पाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हमें ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन मिल सकें.” वहीं कंतारा चैप्टर 1 संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘’मुझे उम्मीद है कि कंतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दोनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी.’’

शशांक खेतान ने सीबीएफसी की ओर से लगे कट्स पर भी किया रिएक्ट

शशांक ने वरुण और जान्हवी की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में सीबीएफसी की ओर से किसिंग सीन को सेंसर करने की खबरों पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “हमें भी पता था कि वैसे सीन कटने वाले ही हैं. इसलिए, यह कोई बड़ी बात नहीं है. सौभाग्य से, मेरी फिल्मों को कभी कोई खास समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. मेरी फिल्में आमतौर पर यू/ए रेटिंग के साथ पास होती रही हैं, क्योंकि जब आप कॉमेडी में हाथ आजमाते हैं, सभी वर्ग के दर्शक इसे पसंद करते हैं.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा संग अपने प्यार का इजहार करेगा अरमान, विद्या अपने बेटे को गीतांजलि के करीब आने की देगी नसीहत

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola