Ikkis First Review: अमिताभ बच्चन ने ग्रैंडसन अगस्त्य नंदा की फिल्म का किया पहला रिव्यू, कहा- हर शॉट में परफेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Dec 2025 12:37 PM

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने 'इक्कीस' का किया रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Ikkis: अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' का रिव्यू अमिताभ बच्चन ने किया हैं. फिल्म की तारीफ करते हुए बिग बी ने लिखा, यह फिल्म अपने प्रेजेंटेशन, अपनी राइटिंग, अपने डायरेक्शन में एकदम परफेक्ट है.

विज्ञापन

Ikkis First Review: अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म से अगस्त्य बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था. अब फिल्म के रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए है. इस बीच सदी के महानायक और स्टारकिड के नाना अमिताभ बच्चन ने फिल्म का पहला रिव्यू किया है. उन्होंने फिल्म का रिव्यू अपने ब्लॉग में लिखा है. आइए जानते हैं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी.

अमिताभ बच्चन ‘इक्कीस’ देखकर हुए भावुक

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, इमोशन उमड़ रही हैं… जैसा कि आज रात हो रहा है. जब अपने ग्रैंडपोते को इक्कीस में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखते हैं, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती है. वह समय याद आता है, जब उसकी मां श्वेता को लेबर पेन होने पर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था. उसका जन्म… कुछ ही घंटों बाद उसे गोद में लेना और इस बात पर चर्चा करना कि क्या उसकी आंखें नीली हैं या नहीं. जब वह थोड़ा बड़ा हुआ और उसे अपनी बाहों में लिया और वह मेरी दाढ़ी से खेलता था… उसके बड़े होने तक… उसके एक्टर बनने के उसके फैसले तक. आज रात उसे फ्रेम में देखना उसे स्क्रीन पर देखकर, मैं अपनी नजरें उससे हटा नहीं पाता.”

अमिताभ बच्चन ने ‘इक्कीस’ का किया रिव्यू

बिग बी ने ‘इक्कीस‘ में अगस्त्य नंदा का परफॉर्मेंस देखकर लिखा, “उसकी मैच्योरिटी, उसकी परफॉर्मेंस में दिखने वाली सच्चाई और ईमानदारी और उसकी मौजूदगी उसके निभाए गए किरदार को सही ठहराती है. कोई दिखावा नहीं बस अरुण खेत्रपाल जैसा सैनिक, जिसने 21 साल की उम्र में अपनी बहादुरी से 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान देश की रक्षा की. कुछ भी ज्यादा नहीं बस हर शॉट में परफेक्शन. जब वह फ्रेम में होता है तो आप सिर्फ उसे ही देखते हैं.. और यह कोई दादाजी नहीं बोल रहे हैं, यह सिनेमा का एक सख्त दर्शक बोल रहा है.” आगे उन्होंने लिखा, “यह फिल्म अपने प्रेजेंटेशन, अपनी राइटिंग, अपने डायरेक्शन में एकदम परफेक्ट है. जब यह खत्म होती है… तो खुशी और गर्व के आंसू भर आते हैं… कुछ बोल नहीं पाते… खामोशी में… वह खामोशी जो मेरी है… मेरी समझ है… किसी और की नहीं… प्यार.”

यह भी पढ़ेंIkkis: क्या ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस आंधी में फंस गई ‘इक्कीस’? रिलीज डेट टलने पर दिनेश विजान ने बताई पूरी सच्चाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola