Ikkis: क्या 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस आंधी में फंस गई ‘इक्कीस’? रिलीज डेट टलने पर दिनेश विजान ने बताई पूरी सच्चाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2025 11:58 AM
इक्कीस और धुरंधर, फोटो- इंस्टाग्राम
Ikkis: फिल्म 'इक्कीस' अब अगले साल 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ाने पर दिनेश विजान ने बात की. मूवी का हिस्सा अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया हैं. दिग्गद एक्टर धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म होगी.
Ikkis: 25 दिसंबर को फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. रिलीज से कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 1 जनवरी 2026 कर दी. श्रीराम राघवन की फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म से अगस्त्य बड़े पर्दे पर अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं. मूवी में वह सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं. धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म होगी. फिल्म की रिलीज डेट टलने पर ऐसे कयास लगने लगे कि ‘धुरंधर’ की वजह से मेकर्स ने ये कदम उठाया है. अब इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर, मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने रिएक्ट किया है.
दिनेश विजय ने ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट आगे करने पर तोड़ी चुप्पी
दिनेश विजय ने ‘इक्कीस‘ की रिलीज टलने पर पीटीआई से कहा, “मुझे लगता है कि आपको ऐसा फैसला लेना चाहिए जो सबके लिए अच्छा हो और जिससे आपको भी फायदा हो. यह एक ऐसी फिल्म है जिसे जगह चाहिए. हम खुशकिस्मत हैं कि हमें साल की शुरुआत में सोलो डेट मिल रही है. ऐसा ‘छावा’ और ‘पुष्पा’ के साथ भी हुआ था, हिंदी मीडियम फिल्मों के साथ भी ऐसा हुआ था. यह एक तरह से भीड़भाड़ से बचने के लिए है.”
25 दिसंबर को ये फिल्म हो रही रिलीज
25 दिसंबर को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हो रही है. अगर इक्कीस रिलीज अभी होती तो फिल्म का क्लैश ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से बॉक्स ऑफिस पर होती. फिलहाल अब ऐसा नहीं है. कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर शानदार था और दर्शकों को इसे देखकर मजा भी आया. मूवी के रिलीज में अब सिर्फ पांच दिन रह गए है.
‘इक्कीस’ के बारे में
‘इक्कीस’ की कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की है. मूवी का हिस्सा धर्मेंद्र हैं और ये उनका आखिरी फिल्म है. इस फिल्म का हिस्सा जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










